Farmers Protest: सिंघु बार्डर पर हत्या मामले में टूटी राकेश टिकैत की चुप्पी, अब किसान आंदोलन को लेकर कही ये बात

सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के शख्स की हत्या मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 24 घंटे के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो हुआ ग़लत हुआ।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:24 PM (IST)
Farmers Protest: सिंघु बार्डर पर हत्या मामले में टूटी राकेश टिकैत की चुप्पी, अब किसान आंदोलन को लेकर कही ये बात
किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

नई दिल्ली, एएनआइ। सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के शख्स की हत्या मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 24 घंटे के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो हुआ ग़लत हुआ। पांच घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस अपनी जांच कर रही है। वहीं किसानों के लंबे समय से चल रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि इस घटना से किसान आंदोलन बदनाम नहीं होगा। कोई अगर व्यक्तिगत काम करता है तो उसकी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी होती है। किसान आंदोलन इस तरह की कोई इजाज़त नहीं देता।

जो हुआ ग़लत हुआ। 5 घंटों के अंदर आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस अपनी जांच कर रही है... किसान आंदोलन इससे बदनाम नहीं होगा, कोई अगर व्यक्तिगत काम करता है तो उसकी व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी होती है। किसान आंदोलन इस तरह की कोई इजाज़त नहीं देता: राकेश टिकैत, सिंघु बॉर्डर पर हुई हत्या पर pic.twitter.com/lw1YwQJPJK— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2021

वहीं, साहिबाबाद में कृषि कानून विरोधियों ने शनिवार को लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर यूपी गेट पर सरकार और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का पुतला फूंका। इस दौरान कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रही। पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र प्रवीण कुमार स्वयं डटे रहे। संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर देशव्यापी आंदोलन का एलान किया है। उसके तहत शनिवार को पुतला फूंकने का कार्यक्रम था। यूपी गेट के प्रदर्शनकारियोंने उसी के मद्देनजर यहां पुतला फूंका। इसको लेकर सुबह से ही यहां कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रही। क्षेत्र को सात जोन और 13 सेक्टर में बांट कर पांच-पांच उपजिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक की तैनाती की गई। पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रेंज प्रवीण कुमार निगरानी में जुटे रहे।

नहीं फूंकने दिया पुतला

भारतीय किसान यूनियन अंबावत ने भोपुरा पर पुतला फूंकने का एलान किया था। प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उन्हें पुतला दहन नहीं करने दिया। उन्हें तीन घंटे तक थाने में रखा।

कल है रेल रोको कार्यक्रम

संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आंदोलन के कई कार्यक्रम शामिल हैं। सोमवार को रेल रोको कार्यक्रम है। इसको लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए हैं। रेलवे के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

आइजी ने दिए दिशा-निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने यूपी गेट पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। प्रदर्शनकारियों के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी