Kisan Andolan Update: हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के राकेश टिकैत, बोले तेज किया जाएगा आंदोलन

हरियाणा के किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अब दूसरे राज्यों में भी आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 01:29 PM (IST)
Kisan Andolan Update: हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के राकेश टिकैत, बोले तेज किया जाएगा आंदोलन
राकेश टिकैत ने हरियाणा के हिसार में निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। हरियाणा के हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अब दूसरे राज्यों में भी आंदोलन तेज किया जाएगा। हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। रोष जताते हुए कहा कि जिस तरह से महिलाओं और बच्चों को पीटा गया यह भी इतिहास में याद रखा जाएगा। लाठीचार्ज में बुजुर्गों ,महिलाओं और बच्चे का भी ख़्याल नहीं रहा।
किसान लाठी, गोली से डरने वाला नहीं है हमारा आंदोलन जारी था है और रहेगा

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को अब दूसरे राज्यों में भी तेज किया जाएगा। देश के सभी किसानों से और किसान संगठनों से अपील है कि वो अपने-अपने राज्यों में कल से नजदीक के टोल प्लाजा पर धरना शुरू करें और यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक भारत सरकार तीनों बिल वापसी व न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून नहीं बना देती। हम हिसार पहुंच रहे हैं वहां पर किसानों से वार्ता कर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। देर शाम जब पुलिस ने किसान नेताओं की बात मान ली और सभी गिरफ्तार किए गए और हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ दिया उसके बाद टोल प्लाजा पर धरने को वापस ले लिया गया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के इस अपमान को हम भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि किसान सरकार के हर कदम का जवाब देंगे। आने वाले समय में किसान हर चीज का जवाब देगा। जनता का आक्रोश सरकार के खिलाफ है और उस आक्रोश को जनता ने बंगाल में विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव व पंजाब के पंचायत चुनाव में दिखाया है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांग से तब तक पीछे नहीं हटेगा जब तक उसका समाधान नहीं हो जाता है। मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने इसके लिए सभी संगठनों को संदेश दे दिए गए हैं कि सरकार की किसी भी जोर जबरदस्ती का हर तरह से जवाब दिया जाएगा। उनकी प्रताड़ना नहीं सही जाएगी। किसान धरना स्थल से जाने वाले नहीं है। वो अपनी मांग से भी पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें- अब रेल कर्मचारियों ने भी उठाई खुद के लिए वैक्सीनेशन की मांग, बोले हम भी कोरोना वारियर, संकट में चला रहे ट्रेन

ये भी पढ़ें- दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही फिर एक सप्ताह के लिए थम गए दिल्ली मेट्रो के पहिए

ये भी पढ़ें- डॉ.कुमार विश्वास ने कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए शुरू किया कोविड केयर सेंटर, दवा लेने पहुंच रहे लोग

chat bot
आपका साथी