Kisan Andolan: जानिए गाजीपुर बार्डर पर किस बड़े किसान नेता की बहन ने पहुंचकर किया उनका टीका, भावनात्मक तस्वीर आई सामने

Kisan Andolan टिकैत ने भी परिवार के लोगों से यह कह रखा है कि जब तक किसानों की मांगे नहीं मान ली जाती है और आंदोलन खत्म नहीं हो जाता है तब तक वह घर नहीं आएंगे वो सारे त्योहार किसानों के साथ ही मना रहे हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 11:58 AM (IST)
Kisan Andolan: जानिए गाजीपुर बार्डर पर किस बड़े किसान नेता की बहन ने पहुंचकर किया उनका टीका, भावनात्मक तस्वीर आई सामने
तब उनकी बहन यहीं पर पहुंची और उन्होंने अपने भाई की पूरे विधिविधान से टीका किया।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय कियान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बीते 11 माह से किसान आंदोलन में सक्रिय है। इस दौरान वो अपने घर नहीं गए। उनके परिवार के सदस्य उनका हर त्योहार पर इंतजार करते रहते हैं। टिकैत ने भी परिवार के लोगों से यह कह रखा है कि जब तक किसानों की मांगे नहीं मान ली जाती है और आंदोलन खत्म नहीं हो जाता है तब तक वह घर नहीं आएंगे, वो सारे त्योहार किसानों के साथ ही मना रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होते हैं और वहीं पर त्योहार मनाते हैं। इस बार की दीवाली भी उन्होंने इन्हीं किसानों के बीच ही मनाई है।

भैयादूज की यह भावनात्मक तस्वीर गाजीपुर बॉर्डर से है। लगभग एक वर्ष से चौ राकेश टिकैत जी आंदोलन के चलते घर नही गए है

टिकैत साहब की बहन भैया दूज पर भावुक हो गयी #भैया_दूज #HappyBhaiyadooj @ANI @PTI_News @AP @RakeshTikaitBKU pic.twitter.com/HVojuANpRC

— Bhartiya kisan Union (@OfficialBKU) November 6, 2021

इस बार भैयादूज के मौके पर वो गाजीपुर बार्डर के धरना प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे। तब उनकी बहन यहीं पर पहुंची और उन्होंने अपने भाई की पूरे विधिविधान से टीका किया। वैसे तो हर साल पर राकेश टिकैत त्योहार के मौके पर अपने घर पर होते थे और उनकी बहन घर पर ही भैयादूज के मौके पर उनका टीका आदि करती थीं मगर इस बात वो पूजा की थाली के साथ गाजीपुर बार्डर ही पहुंच गई और यहीं पर भाई का टीका किया।

टीका करने के दौरान वो भावुक हो गई और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। टिकैत ने अपनी बहन को भावुक देखकर उनके सिर पर हाथ रखा और आशीष दिया। भारतीय किसान यूनियन के इंटरनेट मीडिया एकाउंट से ये फोटो ट्वीट की गई जिसे सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट भी किया। मालूम हो कि यूपी, पंजाब और हरियाणा के किसान बीते 11 माह से केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पढ़िये किस बात पर कुमार विश्वास बोले सीने में जलन आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ हैं?

ये भी पढ़ें- पढ़िये दिल्ली को एक और कौन सी फ्री सुविधा के लिए कवि कुमार विश्वास ने दी बधाई और बिना नाम लिए किस पर कसा तंज

chat bot
आपका साथी