देश के चौकीदार का दोबारा पीएम बनना तय है : राजनाथ सिंह

भाजपा ने मंगलवार को यमुना विहार में विजय संकल्प सभा का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही आप और कांग्रेस पर निशाना साधा

By Edited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 08:07 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 09:52 PM (IST)
देश के चौकीदार का दोबारा पीएम बनना तय है : राजनाथ सिंह
देश के चौकीदार का दोबारा पीएम बनना तय है : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा ने मंगलवार को यमुना विहार में विजय संकल्प सभा का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की  उपलब्धियां गिनाने के साथ ही आप और कांग्रेस पर निशाना साधा। इससे पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी और प्रदेश  संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने भाजपा के उत्तर-पूर्वी जिले के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।

सभा का संचालन जिलाध्यक्ष अजय महावर व कैलाश ने किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि चौकीदार चोर नहीं 'प्योर' है और उनका पीएम बनना 'श्योर' है। देश की समस्याओं का वही क्योर (इलाज) है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति आदमी नहीं संस्थाएं हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष चौकीदार (प्रधानमंत्री) को चोर कह रहे हैं, क्योंकि देश का प्रधानमंत्री खुद को चौकीदार कहता है। कांग्रेस ने जिन लोगों को बैंक लोन दिया, वह पैसे लेकर विदेश भाग गए। वही चौकीदार उन लोगों को वापस लाएगा।

मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, प्रधानमंत्री मोदी ने जितना विकास किया है, उतना कभी नहीं हुआ। जनता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। तिवारी ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वह क्षेत्र में मेट्रो लाए, केंद्रीय विद्यालय की नींव रखी और 13 करोड़ की लागत से पूरे संसदीय क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।

इस अवसर पर भोलानाथ विज, मोहन सिंह बिष्ट, नरेश गौड़, लोकसभा के सह प्रभारी प्रवेश शर्मा, पार्षद राजकुमार बल्लन, जोन चैयरमेन प्रमोद गुप्ता, विधायक जगदीश प्रधान, मनीष सिंह, गौरव खारी, आनंद त्रिवेदी, वीरेंद्र खंडेलवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी