Delhi-NCR Monsoon Rain: अगले 48 घंटे में शुरू हो सकती है बारिश, दिल्ली-एनसीआर के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi NCR Monsoon Rain Update News दिल्ली में मानसून सामान्य तारीख से 27 जून थी लेकिन यह 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है। बारिश के मद्देनजर IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:41 PM (IST)
Delhi-NCR Monsoon Rain: अगले 48 घंटे में शुरू हो सकती है बारिश, दिल्ली-एनसीआर के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi-NCR Monsoon Rain: अगले 28 घंटे में शुरू हो सकती है बारिश , IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पिछले एक पखवाड़े के दौरान भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों के लिए राहत भरी खबर आ ही गई। दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी अगले 48 घंटे में मॉनसून की दस्तक देना जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  ने इस बाबत बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी और दिल्ली के शहरों में इस साल समय से पहले मानसून दस्तक देना जा रहा है। दिल्ली में मानसून सामान्य तारीख से 27 जून थी, लेकिन यह 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है। बारिश के मद्देनजर IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद अब मानसून के अगले 48 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पहुंचने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऑरेंज अलर्ट तो दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

इस तरह दिल्ली में मानसून सामान्य तारीख से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक देने जा रहा है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया- 'मानसून के समय से पहले आने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इस बार मॉनसून 15 जून को दिल्ली पहुंच सकता है। वर्ष 2008 में भी मानसून 15 जून को दिल्ली पहुंचा था।'

chat bot
आपका साथी