Delhi Rain: दिल्ली-NCR के कई इलाको में झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा

Delhi Rain दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश से तापमान गिरावट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली नोएडा गाजियाबाद फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो रही है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:10 PM (IST)
Delhi Rain: दिल्ली-NCR के कई इलाको में झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा
राजधानी मे हो रही झमाझम बारिश। फोटो- संजय

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो रही है। आसमान में अंधेरा छाया हुआ है। बारिश की वजह से आने-जाने वालों को गाड़ी की लाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से कई जगहों पर बिजली सप्लाई बाधित हुई है। 

इससे पहले रविवार तड़के दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा नोएडा में भी कुछ जगहों पर बूूंदाबादी हुई। मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बारिश की चेतावनी जारी की थी। बादल छाए रहने की वजह से दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में दिन में अंधेरा जैसा दिखाई दे रहा है। 

दो दिन होगी बारिश

इससे पहले शनिवार को मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। इस वजह से कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार और सोमवार को बारिश होने की पूरी संभावना है।

शनिवार को हुई तापमान में बढ़ोतरी

राजधानी में शनिवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 19 व 20 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने पर तापमान में गिरावट आएगी। तब ठंड का एहसास भी बढ़ेगा। 

यह भी पढ़ेंः Delhi Metro ने यात्रियों को दी एक और सुविधा, यात्रा के दौरान मुफ्त में कर पाएंगे इस्तेमाल

 

chat bot
आपका साथी