रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैः अश्विनी वैष्णव

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के विकास में रेल कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। वह आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) के वार्षिक अधिवेशन को आनलाइन संबोधित कर रहे थे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:35 PM (IST)
रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैः अश्विनी वैष्णव
रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैः अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के विकास में रेल कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। कहा, कि कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। वह आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) के वार्षिक अधिवेशन को आनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों की मांगों व उनकी समस्याओं को लेकर रेल प्रशासन फेडरेशन के पदाधिकारियों के बीच लगातार बातचीत होती रहती है। कई समस्याओं का समाधान किया गया है।

एआइआरएफ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी की आड़ में कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती की जा रही है। उन्होंने रेल यूनियन का चुनाव शीघ्र कराने की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

कार्यकारी अध्यक्ष जेआर भोसले ने कहा कि रेलवे के निजीकरण के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में रेलवे कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर काम किया है। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें कोरोना योद्धा की संज्ञा तो दी गई। लेकिन उनकी सुविधाओं में कटौती की जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता डा. रंजना कुमारी ने रेलवे में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेलवे में सिर्फ सात फीसद महिला कर्मचारी हैं। महिलाएं सभी तरह की जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं, इसलिए महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल सहित फेडरेशन के कई नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया। कोरोना महामारी के कारण आनलाइन तीन दिवसीय अधिवेशन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी