Unnao case: MLA को दोषी करार देने पर केजरीवाल का ट्वीट, 'किए की सजा भुगतनी पड़ेगी'

Unnao case पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को इस मामले में दोषी करार देने पर अरविंद ने ट्वीट कर कहा है कि निर्भया केस से 7 पास पूरे होने पर सजा मिली है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 08:00 PM (IST)
Unnao case: MLA को दोषी करार देने पर केजरीवाल का ट्वीट, 'किए की सजा भुगतनी पड़ेगी'
Unnao case: MLA को दोषी करार देने पर केजरीवाल का ट्वीट, 'किए की सजा भुगतनी पड़ेगी'

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Unnao Girl assault case: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को एक उसी जिले की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म में सोमवार को दिल्ली की तीसहजारी कोर्ट ने दोषी करार दिया है। मंगलवार को कोर्ट में सजा को लेकर बहस होगी और हो सकता है कल ही सजा का एलान हो जाए। इस बीच पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को इस मामले में दोषी करार देने पर अरविंद ने ट्वीट कर कहा है कि निर्भया केस से 7 पास पूरे होने पर सजा मिली है। 

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है- 'निर्भया रेप के 7 साल पूरे होने के दिन भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर दोषी पाए गए। सुप्रीम कोर्ट की कड़ी मॉनिटरिंग के कारण एक ताकतवर नेता को अपने किए की सजा भुगतनी पड़ेगी। मुझे उम्मीद है अब सेंगर को बचाने की कोशिश नहीं की जाएगी।'

यहां पर बता दें कि सोमवार को दिल्ली की तीज हजारी कोर्ट ने उन्नाव के भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया है। इसी के साथ अन्य आरोपित शशि सिंह को इसी मामले में बरी कर दिया है। 

दुष्कर्म में दोषी करार कुलदीप सिंह सेंगर को मंगलवार को सजा सुनाई जा सकती है। दरअसल, मंगलवार को सजा पर बहस के लिए तारीख तय की गई है। बताया जा रहा है कि सजा पर बहस पूरी हो गई तो कोर्ट उसी दिन सजा का एलान भी सकता है। 

यह है आरोप

यूपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथियों पर आरोप है कि वर्ष 2017 में उसने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को घटना को अंजाम दिया था। सोमवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आपराधिक षड्यंत्र, अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी माना है। 

UP-Unnao case: कोर्ट ने कहा- 'हमें सच्चे लगते हैं पीड़ित के बयान', MLA पर भी की अहम टिप्पणी

chat bot
आपका साथी