Robert Vadra News: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कार का दिल्ली पुलिस ने काटा चालान

Robert Vadra News रॉबर्ट वाड्रा की कार का चालान कटने का पूरा मामला बुधवार सुबह का है जब रॉबर्ट वाड्रा बारापुला से होते हुए सुखदेव विहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। दिल्ली यातायात पुलिस ने 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:22 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:22 AM (IST)
Robert Vadra News: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कार का दिल्ली पुलिस ने काटा चालान
Robert Vadra News: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कार का दिल्ली पुलिस ने काटा चालान

नई दिल्ली [गौरव बाजपेई]। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कारोबारी पति रॉबर्ट वाड्रा की कार का दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस ने लापरवाही और खतरनाक ढंग से चलाने के मामले में चालान किया है। मामला जानी-मानी हस्ती से जुड़ा है, ऐसे में यह चालान मीडिया में चर्चा में आ गया है। हालांकि, चालान का पूरा मामला बुधवार सुबह का है, जब रॉबर्ट वाड्रा बारापुला से होते हुए सुखदेव विहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। दिल्ली यातायात पुलिस ने 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया है।

इस बाबत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार सुबह रॉबर्ट वाड्रा अपनी कार और सुरक्षा गाड़ियों के काफिले के साथ अपने कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार ने अचानक ब्रेक लिया, जिससे उनके पीछे चल रही सुरक्षा गाड़ी उनकी कार से टकरा गई। इस पर वह अपनी कार की चाबी लेकर अपने कार्यालय चले गए। इस दौरान मौके पर मौजूद यातायात और हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने उनकी कार का चालान कर दिया।

गौरतलब है कि हमेशा स्टाइल में रहने वाले रॉबर्ट वाड्रा देश के बड़े काराबोरियों में शुमार किए जाते हैं। उनका हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम आभूषणों का कारोबार है और उनकी कंपनी का नाम है आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स। इतना ही नहीं, रॉबर्ट वाड्रा की कई कंपनियों में भागीदारी भी है।

ये भी पढ़ेंः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का Delhi AIIMS में किया गया आंख का ऑपरेशन, जानिए कैसा है स्वास्थ्य

 रॉबर्ट वाड्रा के पिता राजेंद्र वाड्रा पीतल व्यवसायी थे और मां मूलत: स्कॉटलैंड की रहने वाली हैं, जबकि मूल रूप से वाड्रा परिवार पाकिस्तान के सियालकोट से है। दरअसल, 1947 में भारत के विभाजन के समय राजेंद्र वाड्रा के पिता रॉबर्ट वाड्रा के दादा भारत आकर बस गए। इसके बाद यहां पर कारोबार शुरू किया। रॉबर्ड वाड्रा और प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी, 1997 को हुई।  रॉबर्ट वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2017 में अपनी पत्नी प्रियंका के साथ अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ेंः जानें घर पर कैसे करें खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच, दूध, चीनी व खाद्य तेल जांच करने का ये है तरीका

Delhi MCD Election 2022: निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्षद उषा शर्मा AAP में शामिल

chat bot
आपका साथी