तिहाड़ जेल में एक बार फिर कैदी की बेरहमी से हत्या, मजिस्ट्रेट जांच शुरू

सिकंदर जेल संख्या एक में बंद था। पुलिस के अनुसार हत्या के दौरान नुकीली वस्तु का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस नेे बताया कि सिकंदर हरिनगर थाना में दर्ज अवैध हथियार के मामले में जेल में बंद था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:51 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:55 PM (IST)
तिहाड़ जेल में एक बार फिर कैदी की बेरहमी से हत्या, मजिस्ट्रेट जांच शुरू
तिहाड़ जेल में एक बार फिर एक कैदी की बेरहमी से हत्या हो गई है। फाइल फोटो।

नई दिल्‍ली, गौतम मिश्रा। तिहाड़ जेल में एक बार फिर एक कैदी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान सिकंदर के रूप में हुई है। सिकंदर जेल संख्या एक में बंद था। पुलिस के अनुसार हत्या के दौरान नुकीली वस्तु का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस नेे बताया कि सिकंदर हरिनगर थाना में दर्ज अवैध हथियार के मामले में जेल में बंद था। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि बृहस्पतिवार दिन में करीब चार बजे सिकंदर को चार कैदियों ने घेरा और उसपर ताबड़तोड़ वार किए।

चल रही मजिस्ट्रेट जांच

वार का सिलसिला तब तक चलता रहा, जब तक कि सिंकदर बेसुध होकर वहां गिर नहीं पड़ा। घटना की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। उधर हरिनगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल शव डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

जून महीने में भी हुई थी एक कैदी की चाकू गोदकर हत्या

चिकित्सकों के पैनल की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके पहले जून महीने में भी एक कैदी की चाकू से गोदकर जेल में हत्या कर दी गई थी। बता दें कि हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूराे (एनसीआरबी) द्वारा देश के सभी जेलों की स्थिति पर जारी रिपोर्ट में दिल्ली की जेलों के बारे में कई चिंताजनक बातें बताई गई थीं। इसमें दिल्ली की जेलों के बारे में बताया गया है कि पिछले वर्ष कैदियों ने खूब बवाल काटा।

सुरक्षा के इंतजाम पर सवाल

सुरक्षा से जुड़े तमाम तरह के आधुनिक इंतजाम के बावजूद जेल में कैदियों के बीच झड़प के 57 मामले सामने आए। झड़प के दौरान कैदियों ने एक दूसरे पर जमकर हमला किया। झड़पों में 92 कैदी घायल हुए। जेल में हत्या का भी मामला सामने आया। एक कैदी की हत्या चाकू से वार कर की गई। वहीं एक कैदी की मौत पिटाई से हुई।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी