प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा समर्पण अभियान, बच्चों ने बनाई पीएम की तस्वीर

Happy Birthday PM Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सात अक्टूबर तक चलने वाला सेवा समर्पण अभियान शुरू होगा।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:36 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा समर्पण अभियान, बच्चों ने बनाई पीएम की तस्वीर
बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्कूलों बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सात अक्टूबर तक चलने वाला सेवा समर्पण अभियान शुरू होगा। पूर्व मंत्री विजय गोयल तिरंगा यात्रा निकालेंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्कूलों बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में कई विषयों को लेकर बच्चों ने बनाए चित्र

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। ज्यादातर बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर बनाई। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर से धारा- 370 हटाने, स्वच्छता अभियान एवं मेक इन इंडिया जैसे विषयों को लेकर चित्र बनाए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बच्चों द्वारा बनाई गई तस्वीरों की सराहना की। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए।

सभी भाग लेने वालों को मिले प्रमाणपत्र

सभी भाग लेने वालों को प्रमाणपत्र दिए गए। पांच से 10 साल के श्रेणी में अविका त्रिपाठी एवं कर्ण कुमार, 11 से 15 साल के श्रेणी में प्रियांशी कुमारी, अंजली कुमारी एवं अपार और 16 से 20 साल के श्रेणी में कुशंक, अंशिका एवं प्रियमदा विजेता रहे। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे।

शहीदी पार्क से लाल किला तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

गोयल के नेतृत्व में शुक्रवार को शहीदी पार्क से लाल किला तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला भी इस यात्रा में शामिल होंगे। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्वयं सेवी संगठनों व रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी हिस्सा होंगे। वहीं, मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम होंगे। सेवा समर्पण अभियान के तहत पूरी दिल्ली में सेवा कार्य, जरूरतमंदों की मदद व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी