DSGMC Elections Result : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव परिणाम को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष व शिरोमणि अकाली दल (शिअद बादल) के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा पंजाबी बाग से चुनाव हार गए थे। अब उन्होंने धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव परिणाम को अदालत में चुनौती देने की घोषणा की है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 09:37 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 09:37 AM (IST)
DSGMC Elections Result : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव परिणाम को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
DSGMC Elections Result : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव परिणाम को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) चुनाव परिणाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसे अदालत में चुनौती देने की तैयारी चल रही है। कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष व शिरोमणि अकाली दल (शिअद बादल) के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा पंजाबी बाग से चुनाव हार गए थे। अब उन्होंने धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव परिणाम को अदालत में चुनौती देने की घोषणा की है। सिरसा को शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना) के महासचिव हरविंदर सिंह सरना ने पराजित किया है।

वहीं, शिअद बादल ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी, भाजपा व कांग्रेस ने उनके उम्मीदवारो को हराने की साजिश की है। उसका कहना है कि कई वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाकर फर्जी लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए। फर्जी वोट देकर शिअद बादल के कई उम्मीदवारों को हराया गया है। उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए अदालत का सहारा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी