Pre-Monsoon Rain Update: प्री-मानसून की बारिश ने भी किया करोड़ों लोगों को निराश, जानें- दिल्ली के मौसम के बारे में

Pre-Monsoon Rain Update मौसमी परिस्थितियों के कारण इन दिनों दिल्ली में उमस अधिक है। हल्की बारिश की संभावना बनी है और अगले दो दिन तक दिल्ली- एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की जा सकती है। मानसून अगले एक-दो दिन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:03 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:05 AM (IST)
Pre-Monsoon Rain Update: प्री-मानसून की बारिश ने भी किया करोड़ों लोगों को निराश, जानें- दिल्ली के मौसम के बारे में
Pre-Monsoon Rain Update: प्री-मानसून की बारिश ने भी किया करोड़ों लोगों को निराश, जानें-दिल्ली के मौसम के बारे में

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। जहां एक ओर दिल्ली-एनसीार के लोगों का इंतजार मानसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है वहीं प्री-मानसून की बारिश भी निराश कर रही है। शुक्रवार को बादल और सुरज के बीच दिनभर लुकाछिपी चलती रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। बहरहाल, मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश की ही संभावना जताई है।

शुक्रवार को दिल्ली का तापमानअधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियसन्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियसहवा में नमी का स्तर 48 से 81 फीसद स्थान अधिकतम तापमानपालम 35.2, लोदी रोड में 36.6आया नगर 34.8 जाफरपुर 36.2 पीतमपुरा में 35.7 आज का मौसम - शनिवार को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बारिश की भी संभावना हैअधिकतम तापमान 36 न्यूनतम तापमान 26

कुलदीप श्रीवास्तव (प्रमुख, प्रादेशिक मौसम विभाग दिल्ली) ने बताया कि मौसमी परिस्थितियों के कारण इन दिनों दिल्ली में उमस अधिक है। हालांकि, हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है और अगले दो दिन तक दिल्ली- एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की जा सकती है। मानसून अगले एक-दो दिन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। हालांकि, दिल्ली को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।

महेश पलावत (उपाध्यक्ष, स्काईमेट) का कहना है कि पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंच गया था और 29 जून को पूरा देश मानसून से घिर गया था। फिलहाल, मानसूनी हवाएं अगले हफ्ते से सक्रिय होंगी और उम्मीद है कि दिल्ली में मानसूनी बरसात 27 जून तक शुरू हो जाए। 

सांसों को मिली साफ हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) शुक्रवार को संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया। हालांकि, अगले 24 घंटे में राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवा से हल्का प्रदूषण बढ़ सकता है। अगर बारिश हुई तो इसका खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ दिल्ली 81 फरीदाबाद 96 गाजियाबाद 96 गुरुग्राम 68 ग्रेटर नोएडा 62 नोएडा 66

chat bot
आपका साथी