Pragati Maidan: इंडिया गेट की तरह प्रगति मैदान भी होगा आकर्षण का केंद्र यहां होंगे तीन चिल्ड्रेन पार्क

डिया गेट की तर्ज पर प्रगति मैदान भी दिल्ली के खास आकर्षण का केंद्र होगा। प्रगति मैदान में एक नहीं बल्कि तीन चिल्ड्रेन पार्क होंगे। साथ ही एक झील भी होगी। इन्हें बिल्कुल उसी तरह विकसित किया जाएगा जैसे अभी इंडिया गेट पर हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 09:24 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 09:24 AM (IST)
Pragati Maidan: इंडिया गेट की तरह प्रगति मैदान भी होगा आकर्षण का केंद्र  यहां होंगे तीन चिल्ड्रेन पार्क
Pragati Maidan: इंडिया गेट की तरह प्रगति मैदान भी होगा आकर्षण का केंद्र यहां होंगे तीन चिल्ड्रेन पार्क

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रगति मैदान के चार नए हालों का उद्घाटन किया। यह सारा प्रोजेक्ट अगस्त 2022 तक पूरा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट जब पूरा होगा तो इंडिया गेट की तर्ज पर प्रगति मैदान भी दिल्ली के खास आकर्षण का केंद्र होगा।

प्रगति मैदान में एक नहीं, बल्कि तीन चिल्ड्रेन पार्क होंगे। साथ ही एक झील भी होगी। इन्हें बिल्कुल उसी तरह विकसित किया जाएगा, जैसे अभी इंडिया गेट पर हैं। राट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) ने कुछ मामूली संशोधन के साथ प्रगति मैदान की नवीनीकरण योजना को बाद में रिडिजाइन किया था। इसमें विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के आगे फव्वारों के साथ एक छोटी झील बनाने का खाका तैयार किया गया। यह झील इंडिया गेट के सामने बनी हुई झील जैसी होगी। सेंटर के आगे यह चौकोर होगी, जबकि सामने की तरफ लंबाई में। इसके अलावा प्रगति मैदान का जो 15 एकड़ खुला क्षेत्र होगा उसमें तीन अलग-अलग चिल्ड्रेन पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हर पार्क अलग आयु वर्ग के बच्चों के लिए होगा। इनमें झूलों और अन्य खेल गतिविधियों की व्यवस्था की जाएगी।

प्रगति मैदान में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर चीन की राजधानी बीजिंग स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर से भी भव्य होगा। बीजिंग कन्वेंशन सेंटर की मौजूदा क्षमता 2300 लोगों की है। प्रगति मैदान का सेंटर इससे दो गुना बड़ा होगा। यहां एक लाख 22 हजार वर्ग मीटर स्पेस में स्टेट आफ दी आर्ट एम्फी थियेटर भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्रेड फेयर और अन्य व्यावसायिक आयोजन के लिए यहां सात कन्वेंशन हाल भी बनाए जा रहे हैं। यहां बनने वाला कन्वेंशन सेंटर, मौजूदा विज्ञान भवन से भी पांच गुना बड़ा होगा। फिलहाल 123 एकड़ में फैले प्रगति मैदान में तीन एकड़ में पांच सितारा होटल भी बनाए जाने की योजना है।

chat bot
आपका साथी