दिल्ली में फिर दरिंदगीः न्यू अशोक नगर में 10 साल की बच्ची को बनाया दुष्कर्म का शिकार

आरोप है कि इस युवक ने 10 वर्षीय को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया, फिर उसने धमका रहा था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 10:01 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 10:01 AM (IST)
दिल्ली में फिर दरिंदगीः न्यू अशोक नगर में 10 साल की बच्ची को बनाया दुष्कर्म का शिकार
दिल्ली में फिर दरिंदगीः न्यू अशोक नगर में 10 साल की बच्ची को बनाया दुष्कर्म का शिकार

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। 27 वर्षीय युवक द्वारा  10 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस युवक ने 10 वर्षीय को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया, फिर उसने धमका रहा था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है। 

जानिए क्या होता है पॉक्सो एक्ट

बच्चों के साथ आए दिन यौन अपराधों की बढ़ती संख्या देखकर सरकार ने वर्ष 2012 में एक विशेष कानून बनाया था. जो बच्चों को छेड़खानी, दुष्कर्म और कुकर्म जैसे मामलों से सुरक्षा प्रदान करता है। उस कानून का नाम पॉक्सो एक्ट है।

पास्को एक्ट और सजा

पॉक्सो शब्द अंग्रेजी से आता है. इसका पूर्णकालिक मतलब होता है प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट 2012 यानी लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम 2012। इस एक्ट के तहत नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध और छेड़छाड़ के मामलों में कार्रवाई की जाती है। 

chat bot
आपका साथी