दिल्ली-NCR में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पुलिस बरत रही सख्ती, मार्केट और सड़कों पर पसरा सन्नाटा

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लागू है। रविवार को लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। जगह-जगह चेंकिंग की जा रही है। बिना जरुरी सेवाओं वाले लोगों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:25 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:10 PM (IST)
दिल्ली-NCR में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पुलिस बरत रही सख्ती, मार्केट और सड़कों पर पसरा सन्नाटा
सप्ताहांत लाकडाउन पर डीएनडी पर नोएडा से दिल्ली आने वाले वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी

 नई दिल्ली/ नोएडा, एएनआइ/जेएनएन। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड कर्फ्यू लागू है। दिल्ली और नोएडा में रविवार को लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। जगह-जगह चेंकिंग की जा रही है। बिना जरुरी सेवाओं वाले लोगों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन है जबकि नोएडा में केवल रविवार को लॉकडाउन है। नोएडा में लगे एक दिन के लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन लागू किया है।

वीकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन कृष्णा नगर बाजार में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर शेष दुकानें बंद हैं। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़क तक सन्नाटा पसरा है। रविवार का दिन होने पर अधिकतर लोग परिवार संग घरों में समय बिता रहे।

chat bot
आपका साथी