हरियाणाः कार के जरिये 800 किलो गोमांस दिल्ली ला रहे थे तस्कर, मचा हड़ंकप

पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गोमांस को दिल्ली में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:45 AM (IST)
हरियाणाः कार के जरिये 800 किलो गोमांस दिल्ली ला रहे थे तस्कर, मचा हड़ंकप
हरियाणाः कार के जरिये 800 किलो गोमांस दिल्ली ला रहे थे तस्कर, मचा हड़ंकप

मेवात/नूंह (जेएनएन)। दिल्ली से बेहद करीब मेवात में कार (एचआर-26एजे-9830) में गोमांस लेकर जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान गाड़ी से 800 किलोग्राम गोमांस बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपितों को नूंह कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें भोंडसी जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

गो-टास्क फोर्स (सीएस स्टाफ) को सूचना मिली की एक कार में कुछ तस्कर गोमांस को दिल्ली लेकर जा रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने नूंह अड़बर चौक पर नाका लगा दिया। अलवर रोड की ओर से आ रही कार को पुलिस ने रुकवा लिया। जांच के दौरान गाड़ी से 800 किलो गोमांस बरामद हुआ।

पुलिस ने कार में मौजूद दो तस्कर अरशद पुत्र सुलेमान गांव सीलखो तावड़ू और शाहिद पुत्र बुद्धू गांव पल्ला नूंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गोमांस को दिल्ली में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों आरेापितों को 22 सितंबर को नूंह कोर्ट में पेश किया, जहां से भोंडसी जेल भेज दिया गया।

सीएस स्टाफ के एएसआइ बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों तस्कर बड़कली की ओर से गोमांस कार में भरकर लेकर आ रहे थे। तस्करों ने गोमांस को काली पॉलीथिन से ढक रखा था। सूचना पर आरोपितों को धर दबोचा। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया।  

chat bot
आपका साथी