CISF के 31 अधिकारी व जवानों को पुलिस पदक, दमकल विभाग के 14 कर्मचारियों को भी पदक

गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के 31 अधिकारी व जवानों को पुलिस पदक से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। वहीं दिल्ली अग्निशमन विभाग और सिविल डिफेंस के 14 अधिकारी और कर्मियों को पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 09:07 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:07 PM (IST)
CISF के 31 अधिकारी व जवानों को पुलिस पदक, दमकल विभाग के 14 कर्मचारियों को भी पदक
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) का लोगो

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के 31 अधिकारी व जवानों को पुलिस पदक से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। मीनाक्षी शर्मा, महानिरीक्षक, पश्चिम सेक्टर मुख्यालय, मुम्बई और सुभाष चन्द्र, सहायक कमाण्डेंट, बल मुख्यालय को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और विनोद कुमार चैरसिया, वरिष्ठ कमाण्डेंट, आरसीएफएल मुंबई, शिप्रा श्रीवास्तव, वरिष्ठ कमाण्डेंट, पश्चिम सेक्टर मुख्यालय, मुंबई, तपस्या ओभराय, वरिष्ठ कमाण्डेंट, बल मुख्यालय, सत्येन्द्र कुमार, उप कमाण्डेंट, डीएमआरसी दिल्ली, दलबीर सिंह राणा, सहायक कमाण्डेंट, ग्रुप मुख्यालय, मुंबई, हरशरन सिंह, सहायक कमाण्डेंट, ग्रुप मुख्यालय, चंडीगढ़, अरूण मिश्रा, सहायक कमाण्डेंट, बल मुख्यालय।

सयेद तनबीर अख्तर, सहायक कमण्डेंट, झारखंड, बसंत कुमार, सहायक कमाण्डेंट, बल मुख्यालय, करण सिंह, निरीक्षक, डीएएमईएल, नई दिल्ली, पी. के. मनुलाल, निरीक्षक श्रीनगर, दत्तात्रेय एम कांबले, सहायक उप निरीक्षक (सउनि), डीपीटी कांडला, गुजरात, शिव कुमार, सउनि, आरएपीएस/एचडब्ल्यूपी कोटा, राजस्थान, राजीव कुमार एस, सउनि, एएसजी त्रिवेन्द्रम, केरल, पप्पू राम यादव, सउनि, डीएमआरसी दिल्ली, आफताब अहमद, सउनि, एएसजी जयपुर, राजस्थान, डी टी लेप्चा, सउनि, वीएसपी भिलाई, छत्तीसगढ़।

पी नारायणा, सउनि, एनएफसी हैदराबाद, एस के पात्रा, सउनि, बागडोगरा एयरपोर्ट, ए एल मुर्ती, सउिन, वीएसपी विजाग, के बालकृष्णा, आरसीएफएल मुंबई, आर एस ठाकुर, सउनि, आईजीआई एयरपोर्ट, सुरेश चन्दर, सउनि, प्रथम आरक्षित वाहिनी, बड़वाह, माता प्रसाद, प्रधान आरक्षक एनएफएल पानीपत को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया है। जबकि पी एस रावत, सउनि/अग्नि, बवाना, दिल्ली, हरीशा श्रीनिवासा, सउनि/अग्नि, एसएसपी सेलम, तमिलनाडु, हमबीर सिंह, सउनि/अग्नि, विन्घ्यनगर को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का अग्नि सेवा पदक और शिव प्रताप, सहायक कमाण्डेंट/अग्नि, एनएफएल भटिंडा, पंजाब व मंजुनाथा आर, सउनि/अग्नि, आरटीपीएस रायचुर, कर्नाटक को सराहनीय सेवाओं के लिए अग्नि सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।

दमकल विभाग और सिविल डिफेंस के 14 अधिकारी व कर्मियों को पदक

वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली अग्निशमन विभाग और सिविल डिफेंस के 14 अधिकारी और कर्मियों को पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें से एक दिवंगत दमकलकर्मी अमित कुमार को मरणोपरांत सम्मान दिया जा रहा है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर राजेश राजेश पंवार और डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर संजय कुमार तोमर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के अग्नि सेवा पदक, असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर राजेश कुमार, स्टेशन ऑफिसर यशवंत सिंह मीणा, असिस्टेंट वेयरलेस ऑफिसर सुभाष चंदर बर्थवाल और लिडिंग फायर मैन रामपाल को मेधावी सेवा के लिए अग्नि सेवा पदक जबकि स्टेशन ऑफिसर सत्यवान व फायर आपरेटर मंजीत राणा के अलावा दिवगंत अमित कुमार को मरणोपरांत वीरता के लिए राष्ट्रपति के अग्नि सेवा पदक से नवाजा गया है।

वहीं, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन बलजीत सिंह सोलंकी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति सेवा पदक, जूनियर इंस्ट्रक्टर जीतेंद्र कुमार महतो, फील्ड मैसेंजर हृदेश कुमार और सीनियर चीफ वार्डन इकबाल सिंह को मेधावी सेवा के लिए राष्ट्रपति सेवा पदक से नवाजने की घोषणा की गई है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी