प्लाट के नाम पर ठगी में कंपनी के दो निदेशकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अशोक कुमार सहित अन्य लोगों ने प्लाट देने के नाम पर ठगी की शिकायत पुलिस में की थी। शिकायकर्ताओं ने बताया कि गंगा एसोसिएट द्वारका ने गंगा सिटी कॉलोनी बहादुरगढ़ में जमीन और प्लॉट की पेशकश की थी।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:21 PM (IST)
प्लाट के नाम पर ठगी में कंपनी के दो निदेशकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में गंगा सिटी कालोनी में प्लाट का दिया था झांसा

नई दिल्ली, संतोष शर्मा दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने परियोजना में प्लाट देने के नाम पर लाखों की ठगी में गंगा एसोसिएट नाम की कंपनी के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान दिल्ली निवासी विजेंद्र सिंह और दलीप कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने लोगों को बहादुरगढ़ में गंगा सिटी कालोनी परियोजना में प्लाट का झांसा देकर निवेशकों से 50 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में दो आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरप्तार कर चुकी है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

प्लाट देने के नाम पर ठगी 

ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अशोक कुमार सहित अन्य लोगों ने प्लाट देने के नाम पर ठगी की शिकायत पुलिस में की थी। शिकायकर्ताओं ने बताया कि गंगा एसोसिएट, द्वारका ने गंगा सिटी कॉलोनी बहादुरगढ़ में जमीन और प्लॉट की पेशकश की थी। कंपनी के निदेशक विजेंद्र सिंह, दलीप कुमार, अजय कुमार, हेम राज और राजवीर सिंह ने रुपया देते ही लोगों को प्लाट का स्वामित्व देने का दावा किया था। झांसे में आकर 24 निवशकों ने 50 लाख रुपये आरोपितों को दे दिए। लेकिन ना तो उन्हें प्लाट मिला और ना ही रुपये वापस किए गए।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि आोपितों ने लोगों को बहादुरगढ़ के गुभाना खीरी गांव में गंगा सिटी कालोनी में लोगों को निवेश का झासा देकर ठगा था। परियोजना को विकसित करने के लिए जिला टाउन प्लानर से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने पहले अजय कुमार और हेम राज को गिरफ्तार किया। वहीं, 21 जनवरी को अन्य आरोपित विजेंद्र सिंह और दलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विजेंद्र सिंह वायु सेना से सेवानिवृत्त है। सेवानिवृत्त होने के बाद वह दलीप कुमार के साथ मिलकर प्रापर्टी डीलर का काम करने लगा था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी