EXCLUSIVE: 'ऑक्सीजन मिलेगी क्या?' यूपी और हरियाणा के लोग भी दिल्ली की हेल्पलाइन पर मांग रहे मदद

Oxygen Crisis यूपी और हरियाणा में रहने वाले तमाम लोग सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी मांग करते हैं जबकि हेल्पलाइन केवल ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग की जानकारी दे सकती है। इस हेल्पलाइन को कुछ ही दिन पहले लॉन्च किया गया था।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:41 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 10:01 AM (IST)
EXCLUSIVE: 'ऑक्सीजन मिलेगी क्या?' यूपी और हरियाणा के लोग भी दिल्ली की हेल्पलाइन पर मांग रहे मदद
EXCLUSIVE: 'ऑक्सीजन मिलेगी क्या?' यूपी और हरियाणा के लोग भी दिल्ली की हेल्पलाइन पर मांग रहे मदद

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए जो हेल्पलाइन शुरू की है, उस पर उत्तर प्रदेश के मेरठ और गाजियाबाद के अलावा फरीदाबाद (हरियाणा) के लोग भी मदद मांग रहे हैं। हेल्पलाइन के कर्मचारियों द्वारा असमर्थता जाहिर करने पर लोग वहां की हेल्पलाइन के नंबर मांगते हैं। ये लोग भी यही मांग करते हैं कि सिलेंडर कहां रिफिल करा सकते हैं, उसका पता बता दें। वहीं एनसीआर के तमाम लोग सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी मांग करते हैं, जबकि हेल्पलाइन केवल ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग की जानकारी दे सकती है। वह बता सकती है कि इस समय सिलेंडर में ऑक्सीजन रिफिल करने वाले दिल्ली के किस डीलर के पास ऑक्सीजन उपलब्ध है। सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था हेल्पलाइन नहीं करती है।

कोरोना के कहर के बीच ऑक्सीजन का सिलेंडर रिफिल कराने की मदद के लिए दिल्ली सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। कोई भी व्यक्ति 011-41400400 पर फोन कर आक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग कराने के बारे में जानकारी ले सकता है। यह नंबर 23 अपैल से चल रहा है। मगर अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं थी। अब जब जनता के बीच नंबर बंट गया है तो इतनी बड़ी संख्या में हेल्पलाइन पर फोन आ रहे हैं कि एक नंबर पर 15 फोन सेट लगाए गए हैं। फिर भी कई बार लोगों की काल वे¨टग में आ जाती है। हेल्पलाइन से जुड़े कर्मचारी बताते हैं कि दिन के समय सभी फोन सेट पर ऐसी स्थिति रहती है कि एक फोन कटते ही दूसरा फोन आ जाता है।

बताया जा रहा है कि अधिकतर लोग यही पता करते हैं कि आज ऑक्सीजन कहां मिल सकती है? जहां |क्सीजन उपलब्ध है, उनके नजदीक के एरिया के हिसाब से उन्हें जानकारी दी जाती है। हालात की खतरनाक स्थिति को देखते हुए कई लोग केवल यह पता करने के लिए फोन करते हैं कि जरूरत पड़ने पर इस हेल्पलाइन पर क्या मदद मिल सकती है। कई लोग यह जानकारी भी पूछ बैठते हैं कि सिलेंडर से ऑक्सीजन किट को कैसे लगाना है।

एक सेट पर एक पाली में अटेंड हो रहीं पांच सौ अधिक काल

हेल्पलाइन के एक फोन सेट पर एक पाली में पांच सौ के करीब कॉल अटेंड होती हैं। इस हिसाब से 7500 काल एक पाली में अटेंड हो रही हैं। 24 घंटे में 2200 काल तक अटेंड हो रही हैं। हेल्पलाइन के एक कर्मचारी ने बताया कि जब लोग रोते बिलखते हेल्पलाइन पर ऑक्सीजन के लिए मदद मांगते हैं तो आंख में आंसू आ जाते हैं। हम लोग उन्हें पूरी मदद करने की कोशिश करते हैं। हम लोगों को हमारी ड्यूटी के साथ साथ हमारी अंतरात्मा भी उनकी मदद करने के लिए झकझोरती है। मगर कई बार लोगों की मदद नहीं हो पाती तो बहुत अफसोस होता है जब कोई व्यक्ति बताता है कि उनके अपनी की आक्सीजन 80 से नीचे आ गई है। कहीं से आक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करा दीजिए। जबकि हम लोगों के पास ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं है।

chat bot
आपका साथी