जानिए कैसे- दिल्ली के लोगों को जल्द मिलेगा गोवा की समुद्र जैसी लहरों का मजा

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के बाद ही क्षेत्र के आस पास की लगभग 10 लाख की आबादी को न सिर्फ़ प्रसिद्धि मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के लोगों को रोज़गार भी मिलेगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 06:30 PM (IST)
जानिए कैसे- दिल्ली के लोगों को जल्द मिलेगा गोवा की समुद्र जैसी लहरों का मजा
जानिए कैसे- दिल्ली के लोगों को जल्द मिलेगा गोवा की समुद्र जैसी लहरों का मजा

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में निरंतर पर्यटन की संभावनाओं को तलाश रहे सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपनी उपलब्धि में एक नया आयाम जोड़ते हुए शीघ्र ही सोनिया विहार से जैतपुर तक यमुना नदी में वाटर टैक्सी चलाने का दावा किया है। कुछ दिन पहले अधिकारियों और पत्रकारों के साथ उन्होने वाटर टैक्सी के संभावित रूट मोटर बोट से दौरा कर पूरी योजना की जानकारी दी थी।

मनोज तिवारी ने बताया कि मैं यमुना के अंदर छठ महोत्सव सहित कई अवसरों पर मोटर बोट से जब अपने संसदीय क्षेत्र सोनिया बिहार से बुराड़ी तक गया, तो मुझे पर्यटन की असीम संभावनाएं दिखाई दीं। इस दौरान यमुना की लहरों के बीच मैंने गोवा की समुद्र जैसी लहरों का आनंद महसूस किया था। तब मैंने सोचा कि पर्यटन की इन अपार संभावनाओं का लाभ दिल्ली और देश के लोगों को भी मिलना चाहिए और इसके लिए मैंने जल संसाधन मंत्रालय से बार-बार अनुरोध किया था। अब यह कार्ययोजना धरातल पर उतरने जा रही है। 

वहीं, इस पर गंभीरतापूर्वक पहल करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूरी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रारूप तैयार किया और कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अगर सब कुछ ठीक रहा तो मार्च में दिल्ली में पहली वाटर टैक्सी का आनंद दिल्ली और हमारे संसदीय क्षेत्र के लोग ले सकेंगे। इससे पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने पर उस क्षेत्र के लोगों को उसी विकास का फ़ायदा भी मिलेगा।

मनोज तिवारी ने बताया कि यमुना के अंदर लगभग छह किलोमीटर लंबे इस क्षेत्र में चार स्टैंड सोनिया विहार श्याम घाट ट्रॉनिका सिटी और जैतपुर होंगे और आवागमन को मिलाकर 12 किलोमीटर जलक्षेत्र का आनंद वाटर टैक्सी की सैर करने वाले लोग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मेरी पहल के तुरंत बाद मंत्रालय की ओर से एक वाटर टैक्सी सोनिया विहार पहुंच चुकी थी, लेकिन प्रशासनिक औपचारिकताओं में विलंब के कारण उसे यमुना में नहीं उतारा जा सका, लेकिन अब सारी प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है।

टैक्सी के अलावा मैंने दिल्ली प्रशासन को पत्र लिखकर दस बाटर स्कूटी और दो मोटर वोट देने का प्रस्ताव भेजा है, ताकि यमुना को पूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके और समय पड़ने पर आपात स्थिति में इन सभी संसाधनों का जनरक्षा के लिए उपयोग भी हो सके।

उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के बाद ही क्षेत्र के आस पास की लगभग 10 लाख की आबादी को न सिर्फ़ प्रसिद्धि मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के लोगों को रोज़गार भी मिलेगा। 

chat bot
आपका साथी