Weather Forecast: दिल्ली-NCR के लोगों को रविवार को भी गर्मी करेगी परेशान, पढ़िये- IMD की ताजा भविष्यवाणी

Weather Forecast भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर बनेगा और मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरेगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:17 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 02:28 PM (IST)
Weather Forecast: दिल्ली-NCR के लोगों को रविवार को भी गर्मी करेगी परेशान, पढ़िये- IMD की ताजा भविष्यवाणी
शुक्रवार की रात दिल्ली-एनसीआर में लोग पंखे चलाकर सोए।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में गर्मी में लगातार इजाफा हो रहा है। आलम यह है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान पिछले कई दिनों से गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस बीच बढ़ते तापमान के बीच दिल्ली-एनसीआर में दिन ही नहीं, बल्कि सुबह भी गर्म होने लगी है। शनिवार को लोग सुबह उठे कुछ ही देर में उनका सामाना धूप से हुआ। इस बीच गर्मी ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। शुक्रवार की रात दिल्ली-एनसीआर में लोग पंखे चलाकर सोए। इससे पहले शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली की गर्मी ने डेढ़ दशक का रिकॉर्ड तोड़ा। इस दौरान अधिकतम के बाद न्यूनतम तापमान भी छलांग लगाकर 15 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2006 से लेकर अभी तक 26 फरवरी का सबसे अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2016 से लेकर अभी तक इस तिथि का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर बनेगा और मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरेगा। इस कड़ी में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर होगी और अधिकतम तापमान में कमी होने से राहत मिलेगी। इसके बाद गर्मी रफ्तार की राह पर बढ़ेगी। आगामी तीन से पांच मार्च तक राहत मिलने के आसार हैं।

बता दें कि इस बार ठंड ने अक्टूबर महीने में ही दस्तक दे दी थी और फिर फरवरी की शुरुआत के साथ इसमें बेहद कमी आने लगी थी। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम पारा 34 डिग्री के पार तक चला गया है। गर्मी अब सुबह और शाम के दौरान भी महसूस होने लगी है। 

chat bot
आपका साथी