Tokyo Olympic Games: महिला हॉकी टीम की एतिहासिक जीत पर बोले लोग- किसी से कम नहीं म्हारी छोरियां

महिला हॉकी टीम में सोनीपत शहर के वेस्ट रामनगर की रहने वाली नेहा कालूपुर की रहने वाली निशा व गोहाना की मोनिका मलिक भी खेल रही हैं। खिलाड़ियों के स्वजन आसपास के लोगों व घर आए रिश्तेदारों के साथ मैच देख रहे थे।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:08 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:08 PM (IST)
Tokyo Olympic Games: महिला हॉकी टीम की एतिहासिक जीत पर बोले लोग- किसी से कम नहीं म्हारी छोरियां
Tokyo Olympic Games: महिला हॉकी टीम की एतिहासिक जीत पर बोले लोग- किसी से कम नहीं म्हारी छोरियां

नई दिल्ली/सोनीपत [दीपक गिजवाल]। ओलिंपिक इतिहास में पहली बार जैसे ही भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची घरों-दुकानों में टीवी पर मैच देख रहे लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। पुरुष टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के एक दिन बाद महिला टीम भी सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम की जीत से गर्वित खेलप्रेमियों ने चेहरे पर मुस्कान लिए  कहा 'म्हारी छोरियां के छोरों से कम है के'। टीम की जीत के बाद बच्चे गलियों में चक दे इंडिया गुनगुनाते नजर आए। जीत से जोश का माहौल बन गया। सड़कों से गुजर रहे वाहनों में भी चक दे इंडिया गाना सुनाई देने लगा।

महिला हॉकी टीम में जिले में शहर के वेस्ट रामनगर की रहने वाली नेहा, कालूपुर की रहने वाली निशा व गोहाना की मोनिका मलिक भी खेल रही हैं। खिलाड़ियों के स्वजन आसपास के लोगों व घर आए रिश्तेदारों के साथ मैच देख रहे थे। जैसे ही मैच खत्म हुआ और टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने पुख्ता घरों-दुकानों में मैच देख रहे लोग जोश में आए गए।इस दौरान भारत माता की जय के नारे गूंजे। एतिहासिक पल पर जिले की महिला खिलाड़ियों के स्वजन भी भावुक हो गए।बेटियों की इस उपलब्धि को गर्व बढ़ाने वाला पल बताया। वहीं, खेल प्रेमियों ने भी टीम की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। खिलाड़ियों के रिश्तेदारों ने भी स्वजनों को फोन पर बधाई दी। हॉकी अंपायर केएल पुनैनी ने कहा कि टीम ने शानदार प्रदर्शन से मेडल की उम्मीद बढ़ाई है।टीम ने आस्ट्रेलिया जैसे प्रतिद्वंद्वी को हरा कर सिद्ध कर दिया कि म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं हैं।

निशा की मां ने नमाज अता कर मांगी जीत की दुआ

हॉकी खिलाड़ी निशा वारसी के घर में सुबह तीन बजे से ही हलचल शुरू हो गई थी। निशा के पिता सोहराब ने बताया कि टीम की जीत के लिए पूरा देश दुआ कर रहा था।टीम ने शानदार जीत दर्ज कर गौरव बढ़ाया है। निशा की मां महरून भी सुबह तीन बजे ही उठ गई थी। विशेष नमाज अता कर टीम की जीत की दुआ की। वहीं, नेहा गोयल की मां सावित्री ने भी पूजा-अर्चना कर टीम की जीत की कामना की।

chat bot
आपका साथी