घरों में कैद हुए लोग तो आजाद हुई हवा, लॉकडाउन-कर्फ्यू की वजह से साफ हवा में सांस ले रहा देश

दिल्ली, यूपी, पंजाब, जम्मू-कश्मीर की हवा हुई साफ। (फोटो: दैनिक जागरण)

लाकडाउन कर्फ्यू और मौसम की मेहरबानी से साफ हवा में सांस ले रहे लोग। सीपीसीबी ने जारी किया 127 शहरों का इंडेक्स। पांच ही शहरों की हवा है खराब श्रेणी में। दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की हवा साफ।

Shashank PandeySat, 24 Apr 2021 09:15 AM (IST)

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कई शहरों में लोग लाकडाउन, कर्फ्यू के चलते घरों में कैद होने को मजबूर हैं। लेकिन, इन सबके बीच एक राहत भरी खबर यह है कि इससे हवा को प्रदूषण से आजादी मिल रही है। आलम यह है कि इस समय 122 शहरों के लोग साफ हवा में सांस ले रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की हवा में भी फिलहाल प्रदूषण न के बराबर है। आने वाले दिनों में भी यह स्थिति बरकरार रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शुक्रवार को 127 शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स बुलेटिन जारी किया। इनमें 55 शहरों की हवा संतोषजनक, 53 की मध्यम और 14 की अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई। केवल चार शहरों की हवा खराब, जबकि एक की बहुत खराब श्रेणी में रही। खतरनाक श्रेणी में किसी भी शहर की हवा नहीं रही।

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे ने एक बार फिर लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया है। कई शहरों में लाकडाउन या कर्फ्यू चल रहा है। ऐसे में औद्योगिक इकाइयां भी लगभग बंद हो गई हैं और सड़कों पर वाहन भी कम ही चल रहे हैं। दूसरी तरफ मौसम भी अब बदल चुका है। तेज हवा और बीच-बीच में होने वाली बारिश भी सोने पे सुहागा का काम कर रही है।

पढ़िये- दिल्ली की 'छमिया बाई' की लव स्टोरी, वह कट्टर मुस्लिम परिवार से थी पर दिल आया हिंदू वकील पर

इन चार शहरों की हवा रही खराब

शहर  एयर इंडेक्स

आगरा      209

हाजीपुर    207

सगरौली    267

वाराणसी    229

 Oxygen Shortage in Delhi: क्या किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली में देरी से पहुंच रहे हैं ऑक्सीजन सिलेंडर

सिर्फ इस एक शहर की हवा बहुत खराब

ठाणे 322

दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स


शहर       एयर क्वालिटी इंडेक्स

दिल्ली           126

फरीदाबाद     175

गाजियाबाद    155

ग्रेटर नोएडा    146

गुरुग्राम          122

नोएडा            137

साफ हवा वाले कुछ प्रमुख शहर

शहर   एयर क्वालिटी इंडेक्स

अंबाला       24

अमृतसर     52 

चंडीगढ़       33

कानपुर       72

लखनऊ     111

लुधियाना     46 

पानीपत      144 

रोहतक       112 

श्रीनगर         32

कितने एयर क्वालिटी इंडेक्स पर हवा की कौन सी श्रेणी 

0 से 50 अच्छी 

51 से 100 संतोषजनक 

101 से 200 मध्यम 

201 से 300 खराब 

301 से 400 बहुत खराब 

401 से 500 गंभीर 

501 से ऊपर आपातकालीन

 ये भी पढ़ेंः घर का बना काढ़ा बाजार के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद, सेहत के साथ मिल रहा स्वाद भी

 

एक्सपर्ट व्यू

डॉ. दीपांकर साहा (सदस्य, विशेषज्ञ समिति, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय) का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव और कोरोना के चलते मानवीय गतिविधियों के सीमित होने से इस समय ज्यादातर जगहों पर हवा साफ चल रही है। बंगाल की खाड़ी से चल रही दक्षिणी हवा भी वातावरण में प्रदूषक तत्वों को जमने नहीं दे रही। यह सुधार अब लगातार बरकरार रहने की संभावना है। 

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.