Delhi Coronavirus Vaccination Drive: तीसरे चरण में टीकाकरण के लक्ष्य को भेद नहीं पा रहा प्रशासन

केंद्रों पर टीका सिर्फ उन्हीं लोगों को लगाया जा रहा है जिन्होंने अपॉइंटमेंट लिया हुआ है। अगर अपॉइंटमेंट लेने वाला व्यक्ति टीके लगवाने नहीं पहुुुंच रहा है तो उस टीके को किसी दूसरे को नहीं लगाया जा रहा है। जिस वजह से वैक्सीन खराब हो रही है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:10 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:10 AM (IST)
Delhi Coronavirus Vaccination Drive: तीसरे चरण में टीकाकरण के लक्ष्य को भेद नहीं पा रहा प्रशासन
Delhi Coronavirus Vaccination Drive: तीसरे चरण में टीकाकरण के लक्ष्य को भेद नहीं पा रहा प्रशासन

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। टीकाकरण के तीसरे चरण पर वैक्सीन की कमी के बादल शुरु से ही छाए हुए हैं। जिस जोश के साथ इस चरण की शुरुआत हुई, केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के उम्र वालों की भीड़ उमड़ी। धूप में लोग लंबी कतारों में लगे रहे। सबको लगा बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगा रहा है, लेकिन प्रशासन के आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं। चरण के शुरुआती तीन दिनों में एक भी दिन प्रशासन अपने लक्ष्य को भेद नहीं सका। हाल यह है लोग लक्ष्य के अनुसार टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं, जिस वजह से एक दिन में यमुनापार में सौ से अधिक वैक्सीन खराब हो रही है। यह हाल तब है जब सरकार वैक्सीन का रोना रो रही है।

केंद्रों पर टीका सिर्फ उन्हीं लोगों को लगाया जा रहा है, जिन्होंने अपॉइंटमेंट लिया हुआ है। अगर अपॉइंटमेंट लेने वाला व्यक्ति टीके लगवाने नहीं पहुुुंच रहा है तो उस टीके को किसी दूसरे को नहीं लगाया जा रहा है। जिस वजह से वैक्सीन खराब हो रही है। हैरानी की बात यह है कि दूसरे चरण वालों को अस्पताल और डिस्पेंसरियों में टीका लगाया जा रहा है, वहां पर प्रशासन लक्ष्य से ज्यादा लोगाें को टीका लगा पा रहा है। लेकिन सवाल यही है जब दूसरे चरण वालों को लक्ष्य से ज्यादा टीका लग सकता है तो तीसरे चरण वालों को क्यों नहीं लग सकता है। गुरुवार को चाचा नेहरू अस्पताल में 45 से अधिक उम्र वालों को टीका लगाने का लक्ष्य 600 था, लेकिन यहां 770 लोगों को टीका लगाया गया। शाहदरा जिले में शुरुआती तीन दिनों में 10,867, उत्तर पूर्वी में 8504 और पूर्वी में 5996 लोगों को टीका लगा।

निजी अस्पताल में लक्ष्य से ज्यादा लग रहा है टीका

एक मई से पहले यमुनापार में कई निजी अस्पतालों में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीके लग रहे थे, लेकिन तीसरे चरण की शुरुआत होते ही सिर्फ मैक्स पटपड़गंज अस्पताल में टीका लग रहा है। बाकी निजी अस्पतालों में टीकाकरण बंद हो गया है। मैक्स में एक एक दिन में टीका लगने का लक्ष्य 200 है, जबकि यहां 500 से अधिक लोगों को टीके लग रहे हैं। इस अस्पताल में टीके का शुल्क लिया जा रहा है। -

यह हैं कमियां

1. अपॉइंटमेंट लेने के बाद भी कई लोग टीका लगवाने नहीं जा रहे हैं।

2. केंद्रों पर कोवैक्सीन और कोविशिल्ड वैक्सीन लग रही है, पसंद की वैक्सीन न होने से कई लोग केंद्र से ही वापस लौट रहे हैं।

3. कोरोना के डर से भी कई लोग टीका लगवाने के लिए नहीं जा पा रहा हैं, लोगों को डर हैं केंद्र पर भीड़ होगी। कहीं कोरोना न हो जाए।

4. कई लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ टीका लगवाना चाहते हैं, लेकिन कोविन पर अपॉइंटमेंट न मिल पाने पर कोई व्यक्ति टीका लगवाने नहीं जा रहा है।

5. अपॉइंटमेंट बुक करवाने के बाद अगर कोई उसे कैंसिल करवाना चाहे तो नहीं करवा सकता, इस वजह से भी वैक्सीन खराब हो रही है।

उत्तर पूर्वी जिले के स्कूल

केंद्र 3 मई 4 मई 5 मई

1. सर्वोदय बाल विद्यालय, साढे चार पुश्ता सोनिया विहार। 270 537 518

2. सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर-1, घोंडा 533 533 575

3. सर्वोदय बाल विद्यालय, गली नंबर-20 मुस्तफाबाद 238 463 4924. सर्वोदय बाल विद्यालय, खजूरी खास 288 492 5445. सर्वोदय बाल विद्यालय, बी-1 यमुना विहार 449 553 6156. सर्वोदय बाल विद्यालय, तुकमीरपुर 335 523 526

कुल 2133 3101 3270

जोड़ : 8504

नोट : एक केंद्र का टारगेट एक दिन में 750 लोगों को टीके लगाने का है।

पूर्वी जिले के स्कूल

केंद्र 3 मई 4 मई 5 मई 1. राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय, न्यू अशोक नगर नजदीक मेट्रो स्टेशन। 668 648 6562. राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय, वेस्ट विनोद नगर। 689 658 639

3. राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय, वेस्ट चंदर नगर, कृष्णा नगर एक्सटेंशन। 687 675 676

कुल 2044 1981 1971

जोड़ : 5996

नोट : एक केंद्र का टारगेट एक दिन में 750 लाेगों को टीके लगाने का है।

शाहदरा जिले के स्कूल

केंद्र 3 मई 4 मई 5 मई

आठ टीकाकरण केंद्रा 3200 3854 3813

जोड़ : 10,867

नोट : आठ केंद्रों का टीके का टारगेट एक दिन में 4500 लोगों को लगाने का है।

chat bot
आपका साथी