Parakram Diwas 2021: नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन को जानने में मददगार हैं ये दस किताबें

Parakram Diwas 2021 नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक उग्र राष्ट्रवादी नेता थे जिनकी देशभक्ति ने उन्हें भारतीय इतिहास के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक बना दिया। नेता जी एक क्रांतिकारी नेता थे जो अंग्रेजों से कभी समझौता नहीं चाहते थे।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:28 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:28 AM (IST)
Parakram Diwas 2021: नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन को जानने में मददगार हैं ये दस किताबें
नेताजी सुभाष चंद्र बोस। (फोटो: दैनिक जागरण/फाइल फोटो)

नई दिल्ली, विवेक भटनागर। Parakram Diwas 2021, आज देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है। मोदी सरकार ने इसे देश भर में पराक्रम दिवस(Parakram Diwas) के रूप में मनाए जाने का फैसला किया है। नेताजी का जीवन और त्याग आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। आज के युवा नेताजी के जीवन से जुड़ी कई किताबों को पढ़कर उनसे प्रेरित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही दस किताबों के बारे में जो आपको नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समझने में मदद करेंगी।

1. द इंडियन स्ट्रगल

नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा दो खंडों में लिखी गई इस पुस्तक में 1920 से लेकर 1942 तक के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास है।

2. एन इंडियन पिलिग्रिम

इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रेसिडेंट नामित होने के बाद अपने यूरोप दौरे के दौरान1937 के अंत में लिखी गई यह किताब दरअसल सुभाष चंद्र बोस की आत्मकथा है। इसमें उनके जन्म से लेकर प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने तक की कहानी है। इसमें स्वामी विवेकानंद के प्रभाव का भी जिक्र है।

3. हिज मजेस्ट्रीज अपोनेंट 

सुगाता बोस द्वारा लिखी पुस्तक हिज मजेस्ट्रीज अपोनेंट ः सुभाष चंद्र बोस एंड इंडियाज स्ट्रगल अगेंस्ट एंपायर को सुभाष चंद्र बोस की जीवनी है।

4. द एसेंशियल राइटिंग्स आफ द नेताजी सुभाष चंद्र बोस

इस किताब में सुभाष चंद्र बोस के राजनीतिक, आर्थिक और सामािजक विषयों पर लिखे गए लेखों को संजोया गया है।

5. इंडियाज बिगेस्ट कवरअप

अनुज धर द्वारा यह किताब नेताजी पर शोधात्मक व तथ्यात्मक तरीके से लिखी गई है। 

6. आजाद हिंद: राइटिंग एंड स्पीचेज

इस किताब में आजाद हिंद के संचालन से जुड़ी हुई नेताजी की चिट्ठियों और भाषणों का संकलन है।

7. ब्रदर्स अगेंस्ट द राज: द बायोग्राफी आफ इंडियन नेशनलिस्ट शरत  एंड सुभाष चंद्र बोस

लियोनार्ड ए जॉर्डन द्वारा लिखी यह किताब सुभाष चंद्र बोस और उनके बड़े भाई शरत की जीवनी है। स्वतंत्रता के लिए किए गए दोनों भाइयों के अवदान को समेटा गया है।

8. नेताजी सुभाष चंद्र बोस : फियर्ड इवेन इन कैप्टिविटी

शांतनु बनर्जी द्वारा लिखित यह पुस्तक द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सुभाष चंद्र बोस के जीवन में आए परिवर्तन पर नजर डालती है और कुछ रहस्यों पर चर्चा करती है।

9. ह्वाट हैपेंड टु नेताजी

अनुज धर द्वारा लिखी यह किताब नेताजी की मृत्यु से संबंधित विवादों पर चर्चा करती है।

10. बोस : एन इंडियन समुराई

जीडी बख्शी द्वारा लिखी इस किताब में द्वितीय विश्वयुद्ध में नेताजी की इंडियन नेशनल आर्मी की भूमिका पर विस्तार से लिखा गया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी