Tihar Jail News: एशिया की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल में हिंसक झड़प, एक कैदी की हत्या

तिहाड़ जेल में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में कई अन्य कैदियों को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल कैदी श्रीकांत उर्फ अप्पू को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:37 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:37 AM (IST)
Tihar Jail News: एशिया की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल में हिंसक झड़प, एक कैदी की हत्या
Tihar Jail News: एशिया की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल में हिंसक झड़प, एक कैदी की हत्या

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी से जूझ रही तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह एक कैदी की हत्या कर दी गई। दो गुटों के बीच हुए झगड़े में कई अन्य कैदियों को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल कैदी श्रीकांत उर्फ अप्पू को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। हिरासत में मौत का मामला होने के कारण घटना की मजिस्ट्रेट जांच भी चल रही है। हरिनगर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर यह पता करने में जुटी है कि आखिर झगड़े की शुरुआत कहां से हुई।जेल सूत्रों का कहना है कि श्रीकांत व इसके विरोधी गुट के कैदियों बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को अचानक यह हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। शुक्रवार को करीब 10 बजे जैसे ही विरोधी पक्ष को मौका मिला उन्होंने श्रीकांत पर वार कर दिया।

सूत्रों का कहना है कि इस दौरान लकड़ी के नोंकदार डंडे का भी इस्तेमाल किया गया। श्रीकांत ने अपने बचाव की कोशिश लेकिन विरोधी पक्ष के लोग उसपर हावी होते गए। इस बीच जेलकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया और प्राथमिक उपचार के लिए डिस्पेंसरी ले गए, जहां से श्रीकांत को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्रीकांत उर्फ अप्पू को दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2019 में के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके से एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इसपर लूटपाट व झपटमारी के मामले दर्ज थे।

जेल में नहीं है सबकुछ ठीक

सूत्रों का कहना है कि जेल में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इन दिनों कैदियों के बीच तनाव की समस्या काफी बढ़ गई है। कोरोना की वजह से जब से मुलाकात पर रोक लगी है तब से कैदियों में तनाव की समस्या अधिक देखी जा रही है। चिड़चिड़ापन, मामूली बात पर गुस्सा आना जैसी समस्याएं पहले से अधिक देखी जा रही हैं। हालांकि, जेल प्रशासन का दावा है कि समय समय पर कैदियों की काउंसि¨लग की जाती है।

chat bot
आपका साथी