एक लाख का इनामी बदमाश राहुल मरोडिया गिरफ्तार, पुलिस से घिरा देखकर एएसआइ पर तान दी थी पिस्टल

एएसआइ राकेश वशिष्ठ को राहुल को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सेक्टर 23 थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने शातिर बदमाश राहुल को दबोच लिया। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल ने खुद को पुलिस से घिरता देखकर एएसआइ पर पिस्टल तान दी थी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:51 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:51 AM (IST)
एक लाख का इनामी बदमाश राहुल मरोडिया गिरफ्तार, पुलिस से घिरा देखकर एएसआइ पर तान दी थी पिस्टल
Delhi: एक लाख का इनामी बदमाश राहुल मरोडिया गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना काल में भी दिल्ली पुलिस लगातार अपराधियों पर लगाम लगाने में जुटी हुई है। इस कड़ी में द्वारका जिला पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख के इनामी बदमाश राहुल मरोडिया को गिरफ्तार किया है। छावला थाना क्षेत्र में नरेश की हत्या मामले में बदमाश राहुल काफी समय से  फरार चल रहा था। एएसआइ राकेश वशिष्ठ को राहुल को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सेक्टर 23 थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने शातिर बदमाश राहुल को दबोच लिया। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल ने खुद को पुलिस से घिरता देखकर एएसआइ पर पिस्टल तान दी थी, लेकिन एएसआइ ने हिम्मत दिखाई और पुलिस टीम ने इसे दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी