Old Delhi: पुरानी दिल्ली इलाके में तेज हुआ शत्रु संपत्तियों की पहचान का काम

पुरानी दिल्ली इलाके में शत्रु संपत्तियों की पहचान और उनकी जानकारी जुटाने का कार्य तेज हो गया है। ऐसी 700 संपत्तियों का सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। इनकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले शत्रु संपत्ति अभिरक्षक को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:10 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 04:03 PM (IST)
Old Delhi: पुरानी दिल्ली इलाके में तेज हुआ शत्रु संपत्तियों की पहचान का काम
पुरानी दिल्ली इलाके में शत्रु संपत्तियों की पहचान और उनकी जानकारी जुटाने का कार्य तेज हो गया है।

निहाल सिंह, नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली इलाके में शत्रु संपत्तियों की पहचान और उनकी जानकारी जुटाने का कार्य तेज हो गया है। जिला प्रशासन इसके लिए टीमें गठित कर उनका विस्तृत विवरण तैयार कर रहा है। संपत्तियों की वर्तमान स्थिति को लेकर शत्रु संपत्ति कस्टोडियन (अभिरक्षक) सौरव रे मध्य दिल्ली अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नागेंद्र त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को पुरानी दिल्ली के सदर बाजार, तेलीबाड़ा और पहाड़गंज आदि इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान संपत्ति की स्थिति को देखा गया। अब जिला प्रशासन ने इनकी जानकारी जुटा ली है, जिसकी रिपोर्ट जल्द केंद्रीय गृहमंत्रालय को सौंपी जाएगी। 

जानकारी के अनुसार मध्य दिल्ली जिले में ही ऐसी 700 संपत्तियों का सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। प्रशासन अब इनकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले शत्रु संपत्ति अभिरक्षक को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। एक अधिकारी के अनुसार जिले विभिन्न टीमें शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय से आई सूची के आधार पर उनकी जानकारी जुटाती है। उन्होंने बताया कि यह कार्य समयबद्ध तरीके से किया जाता है। संपत्तियों की गूगल लोकेशन भी चिन्हित कर रहा है।

जिला प्रशासन मध्य दिल्ली जिले में शत्रु संपत्ति को लेकर चल रहे सर्वे में न केवल उस संपत्ति की वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है, बल्कि यह भी देखा जा रहा है कि इस संपत्ति पर कितना निर्माण हो रखा है। इतना ही नहीं, यह भी देखा जा रहा है कि इस समय इसमें कौन रहता है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि जिसको यह संपत्ति आवंटित हुई थी वे इसमें रहते हैं या नहीं। जिला प्रशासन इन सभी जानकारियों समेत संपत्ति की फोटोग्राफ के साथ इन संपत्तियों की गूगल लोकेशन भी चिन्हित कर रहा है।

वहीं इन संपत्तियों की वर्तमान कीमत क्या है जैसी सभी जानकारी जुटाकर शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय को सौंपी जाएगी। क्या होती है शत्रु संपत्तिभारत विभाजन या फिर चीन और पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारत छोड़कर संबधित देशों की नागरिकता लेने वाले लोगों की संपत्ति को शत्रु संपत्ति कहा जाता है। 

chat bot
आपका साथी