Coroanvirus: दिल्ली में 6 नए इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए, पूरा इलाका सील

Coroanvirus दिल्ली में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। शुक्रवार को 6 नए इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 10:30 PM (IST) Updated:Sat, 11 Apr 2020 08:50 AM (IST)
Coroanvirus: दिल्ली में 6 नए इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए, पूरा इलाका सील
Coroanvirus: दिल्ली में 6 नए इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए, पूरा इलाका सील

नई दिल्ली, एएनआइ/जेएनएन। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने छह नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। दिल्ली में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। शुक्रवार को घोषित कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इलाकों में नबी करीब, ई पॉकेट जीटीबी एन्कलेव, जाकिर नगर की गली नंबर 18 से 22 तक और अबु बकर मस्जिद और जाकिर नगर के आस-पास के इलाके शामिल हैं।

कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

जाकिर नगर में कोरोना के छह पॉजिटिव मामले मिले, कई गलियां सील

शाहीन बाग से सटे जाकिर नगर में कुछ अंतराल पर अलग-अलग जगहों से कोरोना के छह पॉजिटिव केस मिले हैं। नए मामले सामने आने के बाद इन सभी गलियों कोसील कर दिया गया है। शुक्रवार शाम को दिल्ली के उपराज्यपाल ने इससे संबंधित एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी सूचना दी। इसके बाद वहां सभी दुकानों को बंद करा दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाकिर नगर में गली नंबर 18 से लेकर 22 तक शुक्रवार को छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। इसके बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। इन सभी के स्वजनों की जांच की जा रही है और उनके स्वजनों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। पुलिस ने इन सभी लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है, जिससे उन सभी लोगों तक पहुंचकर उनकी जांच की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मरीजों के स्वजनों से पूछताछ की जा रही है। इन गलियों को सील कर दिया गया है और वहां अब किसी की भी एंट्री नहीं है।

मंडोली जेल के क्वारंटाइन सेंटर में चार जमाती संक्रमित

मंडोली जेल में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए चार जमाती कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इन्हें अब अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। मंडोली जेल के क्वारंटाइन सेंटर में कुल 96 लोगों को रखा गया था। इसमें 89 तब्लीगी जमात से जुड़े लोग थे। बाद में एक मरीज को बीमारी के कारण एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब यहां 95 लोग हैं। इनमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, इनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन इन सभी को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी