एनएसयूआइ ने पास किया राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव

एनएसयूआइ की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रविवार को दूसरे दिन सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही देशभर में आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का भी प्रस्ताव पास हुआ।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 08:01 AM (IST)
एनएसयूआइ ने पास किया राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव
दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पास हुआ प्रस्ताव।

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रविवार को दूसरे दिन सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही देशभर में आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का भी प्रस्ताव पास हुआ, जिसके ज़रिए एनएसयूआइ तमाम प्रदेशों में छात्रों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करेगी।

कार्यक्रम में तमाम प्रदेशों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा भविष्य की रूपरेखा तैयार की। कार्यकारिणी के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर देशभर से आए एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इनमें पवन खेड़ा, नितिन राउत, रागिनी नायक, इमरान प्रतापगढ़ी, सचिन राव, रोहन गुप्ता, श्रीनिवास बीवी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी शामिल रहे। इस दौरान चौधरी ने कहा कि दिल्ली निगम चुनाव में इस बार एनएसयूआइ के युवाओं को भी टिकट देंगे।

उत्तराखंड के लोगों को जोड़ेगी भाजपा

इधर, राजधानी में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों को भाजपा अपने साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा अगले तीन माह में पूरी दिल्ली में 21 सौ से ज्यादा बैठकें करने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखंड के लोगों में अपनी पकड़ मजूबत करने के लिए पार्टी ने प्रकोष्ठ बनाया है।

प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों, दिल्ली नगर निगम के कार्यों एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक हरेंद्र डोलिया ने कहा कि संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी को प्रत्येक पदाधिकारी ईमानदारी से निभाएं। बैठक में प्रदेश भाजपा मंत्री नीमा भगत, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के चेयरमैन वीर सिंह पवार, मयूर विहार भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद बछेती, प्रदेश उत्तराखंड प्रकोष्ठ प्रभारी अजरुन सिंह राणा, सह-संयोजक सर्व दयाशंकर मिश्र सहित कई नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी