अब श्मशान और शवदाह गृहों पर अंतिम संस्कार के शुल्क तय, अगर अतिरिक्त मांगें तो करें शिकायत

दक्षिणी निगम ने सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। लकड़ी पंडित संस्कार दक्षिणा अस्थि संचय बच्चों को दफनाना रखरखाव शुल्क शव वाहन सीएनजी के अंतिम संस्कार के शुल्क तय है। अगर कोई तय शुल्क से अतिरिक्त शुल्क की मांग करता है को निगम स्वास्थ्य अधिकारी को शिकायत कर सकते हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 06:43 PM (IST)
अब श्मशान और शवदाह गृहों पर अंतिम संस्कार के शुल्क तय, अगर अतिरिक्त मांगें तो करें शिकायत
दक्षिणी नगर निगम ने तय किया अंतिम संस्कार में खर्च होने वाला शुल्क।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। श्मशान और शवदाह गृहों में अंतिम संस्कार के लिए निगम ने शुल्क तय कर दिए है। जिसके बाद न तो श्मशान में इससे ज्यादा शुल्क विभिन्न सेवाओं का लिया जा सकता है और न ही कोई अतिरिक्त शुल्क की मांग कर सकता है। दक्षिणी निगम ने इसके लिए सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार लकड़ी, पंडित संस्कार दक्षिणा, अस्थि संचय, बच्चों को दफनाना, रखरखाव शुल्क, शव वाहन, सीएनजी के अंतिम संस्कार के शुल्क तय है। अगर, कोई तय शुल्क से अतिरिक्त शुल्क की मांग करता है को निगम स्वास्थ्य अधिकारी को शिकायत कर सकते हैं।

निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शवदाह गृहों और श्मशान पर अंतिम संस्कार के लिए 700 रुपये प्रति क्विंटल लकड़ी (पेटी- फट्टी के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं) तय है। इसके साथ ही पंडित की दक्षिणा 500, अस्थि संचय 350, बच्चों को दफनाने का शुल्क 300 रुपये, रखरखाव के लिए स्वेच्छा के आधार पर 150 प्रति दाह का शुल्क लिया जा सकता है।

वहीं दक्षिणी निगम के क्षेत्राधिकार में शव वाहन के लिए 500 रुपये प्रति शव वहीं दक्षिणी निगम क्षेत्र से बाहर 800 रुपये का शुल्क होगा। वहीं, सीएनजी से अंतिम संस्कार पर 1500 रुपये प्रति दाह का शुल्क तय है। अगर, कोई इससे ज्यादा शुल्क की मांग करता है तो 011-23226862 या निगम स्वास्थ्य अधिकारी के दफ्तर में शिकायत कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी