अब नवीन बाली के नाम पर आयुर्वेदिक दवा के कारोबारी से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने बदमाश को पकड़ा

बदमाश मुहम्मद मोनीश पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह रणहोला थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश है। क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि राजेंद्र नगर निवासी मनप्रीत सिंह चड्ढा पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:55 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:55 PM (IST)
अब नवीन बाली के नाम पर आयुर्वेदिक दवा के कारोबारी से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने बदमाश को पकड़ा
क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तम नगर से मुहम्मद मोनीश को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कुख्यात नीरज बवानिया गिरोह के बदमाश नवीन बाली के नाम पर तीन करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश मुहम्मद मोनीश पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह रणहोला थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश है। क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि राजेंद्र नगर निवासी मनप्रीत सिंह चड्ढा पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। वह आयुर्वेदिक दवाओं की आनलाइन बिक्री का व्यवसाय भी करते हैं।

उन्होंने दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर 2020 को उन्हें तिहाड़ जेल से खुद को नवीन बाली बता कर तीन करोड़ रुपये की वसूली के लिए फोन व संदेश आए थे। आरोपित अंतरराष्ट्रीय फोन नंबरों से फोन कर रहे थे। डर से पीडि़त ने नौ लाख 40 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए। इसके बाद बदमाशों की अधिक मांग होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। आरोपित मोनीश के बारे में सिपाही राजेंद्र आर्या को सूचना मिली थी कि वह उत्तम नगर इलाके में आने वाला है। इसके बाद इंस्पेक्टर राजीव रंजन के नेतृत्व में एएसआइ नरेश, एएसआइ प्रीतम चंद, एएसआइ कुलभूषण, सिपाही दिनेश कुमार, र¨वदर, रोहित और हिमांशु की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपित मोनीश रणहोला थाने का घोषित बदमाश है। इस पर डकैती, झपटमारी, आगजनी, जबरन वसूली समेत 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला कि गत वर्ष जून में मोनीश ने मनप्रीत से पैसे वसूलने की साजिश रची थी। इसके लिए मनप्रीत के साथ काम कर चुके सुरेंद्र पासवान से दोस्ती कर पीडि़त के बारे में सारी जानकारी हासिल की थी। पुलिस टीम ने सुरेंद्र पासवान को भी गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी