Weather & Cold News: दिल्ली-एनसीआर में अब तेजी से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा न्यूनतम तापमान

Delhi Weather Cold News भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है। इससे ठंड में भी इजाफा होना तय है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 06:05 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 08:55 AM (IST)
Weather & Cold News: दिल्ली-एनसीआर में अब तेजी से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा न्यूनतम तापमान
Weather & Cold News: दिल्ली-एनसीआर में अब तेजी से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा न्यूनतम तापमान

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तरखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी ने न्यूनतम और अधिकतम पारे में कमी लाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी दिनभर आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। वहीं, सुबह के समय कोहरा होगा। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

10 डिग्री से नीचे आया दिल्ली का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में ठंड बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। रविवार को तेज हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे आ गया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। हवा में नमी का स्तर 34 से 93 प्रतिशत रहा। 

सफर का पूर्वानुमान

उधर, सफर इंडिया के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में लगातार पराली जलाने की घटनाओं में तेजी से कमी हो रही है। इससे दिल्ली के पीएम 2.5 में पराली जलाने से संबंधित प्रदूषकों की हिस्सेदारी सोमवार को नगण्य रह सकती है। अगले दो दिनों में हवा की गुणवत्ता में भी बहुत खराब श्रेणी के निचले सिरे तक सुधार होने की संभावना है। हालांकि, इसी सप्ताह 24 नवंबर से तापमान में गिरावट होने और हवा की रफ्तार कम होने पर प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ जाएगा। यह एक बार फिर गंभीर श्रेणी में जा सकता है, जो दिल्ली-एनसीआर के लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

chat bot
आपका साथी