...तो बाजारों में मास्क बैंक के जरिए कोरोना संक्रमण को रोकेगा निगम, सदर बाजार में आज से शुरुआत

महापौर ने बताया कि चूंकि सदर बाजार बड़ा बाजार हैं और यहां लाखों की संख्या में रोज लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं। ऐसे में वह लोग भी मास्क ले सकेंगे जो या तो मास्क भूल गए हैं या फिर वह खरीद नहीं पाए हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:30 AM (IST)
...तो बाजारों में मास्क बैंक के जरिए कोरोना संक्रमण को रोकेगा निगम, सदर बाजार में आज से शुरुआत
दिल्ली के सदर बाजार में खुलेगा उत्तरी निगम का मास्क बैंक

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के सबसे बड़े बाजारों में शुमार सदर बाजार में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उत्तरी निगम ने बडा कदम उठाया है। निगम ने यहां उत्तरी दिल्ली का दूसरा मास्क बैंक खोलने का फैसला लिया है। इससे पहले महापौर आवास पर निगम द्वारा मास्क बैंक शुरू किया गया था। निगम के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सहयोग के साथ निगम यहां बारा टूटी चौक सदर बाजार में मास्क बैंक शुरू कर रहा है। आज इसका उद्धाटन दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव और महापौर जय प्रकाश निगम अधिकारियों के साथ इस बैंक का उद्धाटन करेंगे।

महापौर जय प्रकाश ने बताया कि मास्क बैंक काफी उपयोगी साबित हो रहा है। महापौर आवास पर शुरू किए गए मास्क बैंक के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक दो हजार से ज्यादा लोग बैंक से मास्क लेकर जा चुके हैं। उन्होंने कहा यह वह लोग हैं जिनकी क्षमता मास्क खरीदने की नहीं है। बैंक से सरकार और निगम को लाभ यह हो रहा है कि नागरिकों में संक्रमण नहीं फैल रहा।

महापौर आवास पर पहला बैंक भी कुछ दिन पहले किया था शुरु

महापौर ने बताया कि चूंकि सदर बाजार बड़ा बाजार हैं और यहां लाखों की संख्या में रोज लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं। ऐसे में वह लोग भी मास्क ले सकेंगे जो या तो मास्क भूल गए हैं या फिर वह खरीद नहीं पाए हैं। इससे कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहां कि जल्द ही जरुरत के हिसाब से अन्य बाजारों में भी इस तरह के मास्क बैंक खोले जाएंगे। महापौर ने बताया कि जुर्माना लगाने से उल्लंघन को रोकने की बजाय नागरिकों को मास्क उपलब्ध कराकर संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में मास्क न पहनने पर दो हजार रुपये जुर्माना है। बाजारों में भी मास्क लगाना अनिवार्य है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी