Farmer Protest : किसान संगठनों ने दी दिल्ली में दूध व सब्जी की आपूर्ति बंद करने की धमकी

बाहरी दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर जुटे प्रदर्शनकारी निहंग सिखों ने एलान किया है कि अभी तो दिल्ली के चार रास्तों को ही बंद किया गया है। आने वाले दिनों में 90 रास्ते बंद किए जाएंगे। इसी के साथ दिल्ली में दूध और सब्जी की आपूर्ति भी रोकेंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 02:54 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:17 AM (IST)
Farmer Protest : किसान संगठनों ने दी दिल्ली में दूध व सब्जी की आपूर्ति बंद करने की धमकी
दिल्ली के सभी 90 रास्ते बंद किए जाएंगे।

नई दिल्ली [सोनू राणा]। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर 92 दिनों से धरना जारी है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर अन्य तीन बॉर्डर टीकरी, गाजीपुर और शाहजहांपुर पर किसानों को धरना शुक्रवार को भी जारी है। इस बीच निहंग सिख नेताओं ने अलग-अलग राज्यों से राजधानी दिल्ली जाने वाली सभी सड़कें व दूध व सब्जी की आपूर्ति भी बंद करने की धमकी दी है। इसको लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार का है। वीडियो में राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर हरियाणा की सीमा में संयुक्त किसान मोर्चा के मंच पर इकट्ठा होकर निहंग सिख नेताओं ने घोषणा की कि अभी तो दिल्ली के सिर्फ चार रास्तों को ही बंद किया गया है। आने वाले दिनों में सभी 90 रास्ते बंद किए जाएंगे। इसी के साथ दिल्ली में दूध और सब्जी की आपूर्ति भी रोक दी जाएगी। वीडियो में निहंग नेता कह रहे हैं, ‘ सड़कों को बंद करना ही सरकार को अपनी बातें सुनाने का एकमात्र तरीका है।’ अगर कानून रद करवाने हैं तो दिल्ली के हर कोने को बंद करना होगा।’

सरकार को बनाया जा रहा निशाना

निहंग सिख जत्थेबंदियां खुल कर आंदोलन में कूद गई हैं। जत्थेबंदियों के नेता कृषि कानूनों को रद करवाने पर कम, केंद्र सरकार को हटाने पर ज्यादा जोर देने लगे हैं। चाहे दिल्ली की सीमा में चल रहे किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पंजाब) के मंच की बात हो या हरियाणा की सीमा में चल रहे संयु्क्त किसान मोर्चे के मंच की, दोनों मंच पर ये नेता सरकार को हटाने की बातें कर रहे हैं।

दिल्ली के सभी 90 रास्ते किए जाएंगे बंद

किसान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो  दिल्ली के सभी 90 रास्ते बंद किए जाएंगे। निहंग सिखों ने मंच से यह एलान किया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि धरना-प्रदर्शन की आगे की कड़ी में दिल्ली में  दूध व सब्जियों की आपूर्ति नहीं होने दी जाएगी।

एक लाख के इनामी लक्खा सिंह का दिल्ली पुलिस को खुला चैलेंज 'आ रहा हूं दिल्ली'

chat bot
आपका साथी