Kundli Border Murder Case: निहंग राजा राज सिंह ने लखबीर की हत्या पर उठाए सवाल, मांगा सबूत

Kundli Border Murder Case लखबीर की नृशंस हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद से लगातार फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लखबीर के परिवार के लोगों का कहना है कि वह अपने आप 20 किमी दूर भी नहीं जा सकता था।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:25 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:25 PM (IST)
Kundli Border Murder Case: निहंग राजा राज सिंह ने लखबीर की हत्या पर उठाए सवाल, मांगा सबूत
बेअदबी की साजिश की जांच हो, जो भी दोषी हो उसे भी लखबीर जैसी सजा मिले

नई दिल्ली/ सोनीपत, जागरण संवाददाता। लखबीर की नृशंस हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद से लगातार फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लखबीर के परिवार के लोगों का कहना है कि वह अपने आप 20 किमी दूर भी नहीं जा सकता था। ऐसे में उसको पंजाब के तरनतारन से कुंडली तक लेकर जाने वाले का पता लगना चाहिए। निहंगों पर ही साजिशन लखबीर को लेकर आने की चर्चा है। वहीं निहंग कुछ राजनीतिक दलों पर बेअदबी की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं।

इन आरोपों के बाद बुधवार दोपहर को निहंग जत्थेदार राजा राज सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर बेअदबी मामले की साजिश का पर्दाफाश कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर साजिश में उनका, अमन सिंह या अन्य निहंग शामिल मिलता है तो उसका हाल भी लखबीर जैसा ही होगा। वहीं अगर किसी अन्य की साजिश सामने आती है तो हम उसे भी ऐसी ही सजा देंगे।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर निहंग जत्थेदार राजा राज सिंह ने कहा यह घटना निहंगों के साथ ही संयुक्त किसान मोर्चे को बदनाम करने की साजिश है। इसका जल्द से जल्द पर्दाफाश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें सरकार की साजिश हो सकती है। सच्चाई सभी के सामने आनी चाहिए। गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को तो कठोर सजा मिलनी ही चाहिए।

कुछ लोग कह रहे है कि लखबीर को रंजिश के चलते यहां लाकर मार दिया गया और बाद में बेअदबी का आरोप लगा दिया। उससे हमारा क्या झगड़ा हो सकता था? अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वह पंथ की कचहरी में लेकर आए। कहा जा रहा है कि युवक को निहंगों की गाड़ी में यहां लाया गया, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उसे कौन लेकर आया और बेअदबी में अन्य कौन शामिल हैं? इस वीडियो की भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी