बिजनेस वीजा पर भारत आकर नाइजीरियाई नागरिक करने लगा नशे का काला धंधा, हुआ गिरफ्तार

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि पश्चिमी जिले के नारकोटिक्स स्क्वायड को हेरोइन तस्करी के एक मामले की जानकारी मिली। इसके बाद एक गिरफ्तारी हुई।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 10:43 PM (IST)
बिजनेस वीजा पर भारत आकर नाइजीरियाई नागरिक करने लगा नशे का काला धंधा, हुआ गिरफ्तार
बिजनेस वीजा पर भारत आकर नाइजीरियाई नागरिक करने लगा नशे का काला धंधा, हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पश्चिमी जिला पुलिस ने नाइजीरियाई मूल के एक नागरिक को तब दबोच लिया जब वह हेरोइन की खेप किसी को सौंपने जा रहा था। आरोपित की पहचान स्टीवन के रूप में हुई है। तिलक नगर इलाके के कृष्णा पार्क में किराए के कमरे में रहने वाला स्टीवन बिजनेस वीजा पर भारत आया था। यहां आने के बाद उसने नशे का काला धंधा शुरू कर दिया।

पश्चिमी जिले के नारकोटिक्स स्क्वायड को मिली हेरोइन तस्करी जानकारी

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि पश्चिमी जिले के नारकोटिक्स स्क्वायड को हेरोइन तस्करी के एक मामले की जानकारी मिली। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आउटर रिंग रोड पर कृष्णा पार्क बस स्टेंड के पास आरोपित काे तब दबोचा जब वह किसी को हेरोइन देने जा रहा था।

पुलिस को देखते ही भागा

टीम के नजर आने पर आरोपित ने मौके से भागने की कोशिश भी की लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2017 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह गैर कानूनी रूप से यहां रहने लगा और नशे का काला धंधा करने लगा। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपित के पास हेरोइन कहां से आई और वह किसे देने जा रहा था। मामले की तहकीकात जारी है।

शराब की तस्करी में दो गिरफ्तार

इधर, मुंडका थाना क्षेत्र से गुजरने वाले रास्ते का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए किए जाने का एक बार फिर मामला सामने आया है। पुलिस की सतर्कता से तस्करों की काेशिश असफल हुई। पुलिस ने न सिर्फ तस्करी में इस्तेमाल हाेंडा सिटी कार को जब्त किया बल्कि 35 पेटी अवैध शराब भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान नितिन व सन्नी के रूप में हुई।

होंडा सिटी कार हुई जब्त

मुंडका थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर एसएस संधू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम का गश्त के दौरान उस रास्तों पर विशेष ध्यान रहता है जो हरियाणा से दिल्ली की ओर आती है। ऐसे रास्तों पर पुलिस संदिग्ध नजर आने वाले वाहनों की तलाशी लेती रहती है। इस क्रम में टिकरी बार्डर पर तैनात पुलिसकर्मी हरियाणा की ओर से आने वाले सभी वाहनों की तलाशी लेने लगे। जब तस्करों को लगा कि उनकी कार की भी तलाशी ली जाएगी तो पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने कार बंद होने का नाटक किया और कार को धक्का देने लगे। संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पाया कि कार में 35 पेटी शराब रखी हुई है। 

chat bot
आपका साथी