Neet PG Counselling Update: आज से आपाकालीन सेवाएं भी ठप करेंगे रेजिडेंट डाक्टर

Neet PG Counselling तीन दिसंबर से अभी तक हड़ताल पर रहे रेजिडेंट डाक्टरों ने ओपीडी में ही सेवाएं देना बंद किया थाआपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इलाज मिल रहा था।लेकिनअब आपातकालीन सेवाएं ठप होने से गंभीर मरीजों को भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:00 AM (IST)
Neet PG Counselling Update: आज से आपाकालीन सेवाएं भी ठप करेंगे रेजिडेंट डाक्टर
फोर्डा ने किया है पूरी तरह से हड़ताल पर जाने का आव्हान

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। Neet PG Counselling Update: नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (नीट पीजी) काउंसलिंग में देरी को लेकर रेजिडेंट डाक्टरों के संगठन फेडरेशन आफ रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के आव्हान पर सोमवार से रेजिडेंट डाक्टर अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं भी ठप करेंगे। इससे मरीजों को बड़ी संख्या में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मरीजों को होगी परेशानी

तीन दिसंबर से अभी तक हड़ताल पर रहे रेजिडेंट डाक्टरों ने ओपीडी में ही सेवाएं देना बंद किया था, आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इलाज मिल रहा था। लेकिन, अब आपातकालीन सेवाएं ठप होने से गंभीर मरीजों को भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अब अस्पतालों की सभी स्वास्थ्य सेवाएं वरिष्ठ डाक्टरों के ही भरोसे चलेंगी।

दिल्ली में हर दिन बड़े अस्पतालों में आते हैं हजारों मरीज

बता दे कि दिल्ली के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। साथ ही सैकड़ों की संख्या में आपातकालीन स्थिति के मरीज भी पहुंचते हैं। इस वजह से रेजिडेंट डाक्टरों के पूरी तरह से हड़ताल पर जाने से दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

यहां रहेगा इमरजेंसी सेवाओं पर हड़ताल का असर सफदरजंग अस्पताल राम मनोहर लोहिया अस्पताल कलावती सरन अस्पताल सुचेता कृपलानी अस्पताल इन अस्पतालों में नियमित चलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं एम्स हिंदूराव कस्तूरबा गांधी अस्पताल यहां हड़ताल का आंशिक असर जीटीबी लोकनायक संजय गांधी अंबेडकर अस्पताल दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल

chat bot
आपका साथी