Delhi Weather ALERT! दिल्ली में तापमान बढ़ते ही बढ़ी उमस भरी गर्मी, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 38 से 91 फीसद रहा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 09:14 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 06:00 AM (IST)
Delhi Weather ALERT!  दिल्ली में तापमान बढ़ते ही बढ़ी उमस भरी गर्मी, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत
सोमवार को दिन भर खिली रही तेज धूप, महसूस हुई चुभन

 नई दिल्ली  संजीव गुप्ता]। अगले चार दिन दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। सोमवार को भी दिन भर तेज धूप खिली रही। दिल्ली वासियों को खासी गर्मी का एहसास हुआ। तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। शुक्रवार तक मौसम शुष्क और आसमान साफ ही रहने की संभावना है। सप्ताहांत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता जरूर गर्मी से कुछ राहत प्रदान करेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 40.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 30 से 81 फीसद रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो जाफरपुर में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस, मुंगेशपुर में 42.0 और नजफगढ़ में सर्वाधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। 20 से 30 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 एवं 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि शुक्रवार तक धूप खिली रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 12 जून के आसपास मौसम एक बार फिर से करवट लेगा।

मध्यम श्रेणी में ही दर्ज हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा

सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर की हवा मध्यम श्रेणी में ही दर्ज की गई। हालांकि लाक डाउन खुलने और सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से एनसीआर में कई जगह का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी के उच्च स्तर पर रहा। सफर इंडिया के मुताबिक अभी अगले दो तीन तक हवा की स्थिति में खास बदलाव होने की भी कोई संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 180 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 156, गाजियाबाद का 187, ग्रेटर नोएडा का 153, गुरुग्राम का 122 और नोएडा का 160 दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी