दिल्ली के नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग, महापौर से मिले नाहरगढ़ उत्थान संघ के पदाधिकारी

नाहरगढ़ उत्थान संघ के पदाधिकारी ने मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सुर्यान से मुलाकात कर नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ रखने व निगम स्कूलों में 1857 की क्रांति के इतिहास में महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नाहर सिंह की जीवनी पढ़ाए जाने का आग्रह किया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:04 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:04 PM (IST)
दिल्ली के नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग, महापौर से मिले नाहरगढ़ उत्थान संघ के पदाधिकारी
नाहरगढ़ उत्थान संघ के पदाधिकारी महापौर मुकेश सुर्यान को ज्ञापन सौंपते हुए ’ सौजन्य संघ

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नाहरगढ़ उत्थान संघ के पदाधिकारी ने मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सुर्यान से मुलाकात कर नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ रखने व निगम स्कूलों में 1857 की क्रांति के इतिहास में महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नाहर सिंह की जीवनी पढ़ाए जाने का आग्रह किया। इसको लेकर पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन भी महापौर को सौंपा।

नाहरगढ़ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर ने बताया कि महापौर से मुलाकात के दौरान दोनों विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। महापौर ने आश्वासन दिया कि हम दोनो मुद्दों पर निगम सदन में बात करेंगे और स्वतंत्रता सेनानी राजा नाहर सिंह की जीवनी निगम स्कूलों में पढ़ाए जाने की सिफारिश करेंगे।

इस अवसर पर रमेश शौखंदा, कुलश्रेष्ठ शौकीन, विनोद बंसल, आजाद सिंह राठी, सुरेंद्र घुम्मनहेड़ा व मनजीत सिंह मौजूद रहे।

अब आनलाइन मिलेगी श्मशान घाट की उपलब्धता की सूचना

वहीं, अपनों के अंतिम संस्कार के लिए दुखी परिजनों की मुश्किलों को देखते हुए उत्तरी नगर निगम ने आनलाइन एप्लीकेशन विकसित की है, जिसके माध्यम से श्मशान गृहों व कब्रिस्तानों में जगह की वास्तविक उपलब्धता के साथ डिजिटल पर्ची मिल सकेगी। नगर निगम के https://mcdonline.nic.in/ एप्लीकेशन पर ए निगम बोध घाट, इंदर पुरी, पचकुइयां रोड, सतनगर, बेरी वाला बाग, वजीरपुर जेजे कालोनी, पश्चिम विहार श्मशान, हैदर पुर , रोहिणी सेक्टर-26 व मंगोल पुरी श्मशान गृह के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसी तरह मंगोल पुरी कब्रिस्तान व मंगोल पुरी दफन मैदान की भी वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।

प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ा रहे

उत्तरी नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले श्मशान गृहों व कब्रिस्तानों में जगह की वास्तविक उपलब्धता देख सकते हैं, इसके साथ ही इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल श्मशान पर्चियां भी उपलब्ध होंगी। महापौर ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए निगम द्वारा कई सेवाओं को आनलाइन बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी