सांसद रमेश बिधूड़ी ने की सोनिया गांधी व सुदीप बंदोपाध्याय के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिकायत में कहा है कि उन्होंने नियम 377 व शून्य काल में दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 16 लाख गरीब बच्चों की पढ़ाई से संबंधित विषय को सदन के समक्ष रखने की सूचना सदन को दी थी। बच्चों के अभिभावक मजदूरी रेहड़ी-पटरी छोटी-छोटी दुकानों पर काम करते हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:43 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:43 PM (IST)
सांसद रमेश बिधूड़ी ने की सोनिया गांधी व सुदीप बंदोपाध्याय के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
सोनिया गांधी व सुदीप बंदोपाध्याय बार-बार सदन की कार्यवाही में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय के खिलाफ लोकसभा की प्रिविलेज कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह से विशेषाधिकार हनन की शिकायत की है। बिधूड़ी ने कहा है कि वह शून्य काल और नियम 377 के तहत जनता से जुड़े विषय उठाना चाहते हैं, लेकिन सोनिया गांधी व सुदीप बंदोपाध्याय बार-बार सदन की कार्यवाही में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं।

बिधूड़ी ने शिकायत में कहा है कि उन्होंने नियम 377 व शून्य काल में दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले लगभग 16 लाख गरीब बच्चों की पढ़ाई से संबंधित विषय को सदन के समक्ष रखने की सूचना सदन को दी थी। बच्चों के अभिभावक रोजी-रोटी कमाने के लिए मजदूरी, रेहड़ी-पटरी, छोटी-छोटी दुकानों पर काम करते हैं। कोरोना के मद्देनजर बच्चों की आनलाइन क्लास हो रही हैं, लेकिन अभिभावक स्मार्ट फोन व टैब खरीदने में असमर्थ हैं।

सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस विषय पर केंद्रित कर दिल्ली सरकार को इन बच्चों को फ्री स्मार्ट फोन व टैब उपलब्ध कराने का प्रयास किया था। यह विषय 19 जुलाई को 377 की सूची में क्रम संख्या 10 पर सूचीबद्ध था। वहीं, गरीबों की समस्या को शून्य काल के दौरान उठाए जाने के लिए सूचना दी थी। यह विषय 22 जुलाई को सूची में क्रम संख्या 18 पर सूचीबद्ध था।

chat bot
आपका साथी