दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष आदेश गुप्ता को मनोज तिवारी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता को बधाई दी है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:36 PM (IST)
दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष आदेश गुप्ता को मनोज तिवारी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष आदेश गुप्ता को मनोज तिवारी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता को बधाई दी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय, दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू और सांसद प्रवेश वर्मा ने आदेश कुमार गुप्ता को बधाई दी है।

सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर नए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बधाई दी और कहा कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी और दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूंगा। जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना।

वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू ने भी आदेश कुमार गुप्ता को बधाई दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता को बधाई दी है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि आदेश कुमार गुप्ता को हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा नई ऊंचाइयां छुए और आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में सफल हों, यही कामना है।

इसके अलावा कैलाश विजवर्गीय ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के कामकाज की तारीफ की है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी का कामकाज अतुलनीय रहा। उन्होंने पूरी लगन और मेहनत से अपनी जिम्मेदारी निभाई। भविष्य में भी वे भाजपा को नई ऊंचाई तक पहुंचाएं। 

 

उधर, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता को बधाई दी है।

वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी नया प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आदेश कुमार गुप्ता को बधाई दी है। ट्वीट कर उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि दिल्ली में आदेश कुमार गुप्ता पार्टी को एक नई दिशा और नेतृत्व प्रदान करेंगे। मैं दिल्ली के विकास से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ काम करना चाहता हूं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व महापौर आदेश कुमार गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। 

ये भी पढ़ेंः  दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की छुट्टी, आदेश गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी

chat bot
आपका साथी