Monsoon Rain 2021, Rain Update: 24-48 घंटे में दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में दस्तक दे देगा मानसून

Monsoon Rain 2021 Rain Update मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत तक पहुंच चुका मानसून देश के उत्तरी इलाकों की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में पूरे उत्तरी भारत में आने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:10 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:10 AM (IST)
Monsoon Rain 2021, Rain Update: 24-48 घंटे में दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में दस्तक दे देगा मानसून
Monsoon Rain 2021, Rain Update: 24-48 घंटे में दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में दस्तक दे देगा मानसून

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के कई राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच गया है। ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है तो अगले 24-48 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत तक पहुंच चुका मानसून देश के उत्तरी इलाकों की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में पूरे उत्तरी भारत में आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में मानसून इस बार 15 दिन पहले पहुंच रहा है।

जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून से सामान्य बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों की मानें तो अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते अगले चार पांच दिन में दक्षिण- पश्चिमी मानसून के दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में छाने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों ने यह भी अनुमान लगाया है कि इस साल पूरे देश में जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून से सामान्य बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन पहले मध्य प्रदेश में पहुंच गया है। जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी है। पिछले 24 घंटों में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

दिल्ली में मंगलवार को दस्तक दे सकता है मानसून

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार सामान्य तारीख से 12 दिन पहले यानी 15 जून को मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले वर्ष 2008 में भी मानसून 15 जून को दिल्ली पहुंचा था। दिल्ली में भी मानसून के समय से पूर्व आने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी