Monsoon Rain 2021 Latest Update: दिल्ली में अब अगले 24 घंटे में दस्तक दे सकता है मानसून

Monsoon Rain 2021 Latest Update मानसून के अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग की ओर से जताया गया है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 02:30 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 03:06 PM (IST)
Monsoon Rain 2021 Latest Update: दिल्ली में अब अगले 24 घंटे में दस्तक दे सकता है मानसून
Monsoon Rain 2021 Latest Update: दिल्ली में अब अगले 24 घंटे में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। लगातार तीन दिन से गच्चा दे रहे मानसून के अब अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देने का पूर्वानुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के वैज्ञानिकों के मुताबिक, शनिवार और रविवार को भी गच्चा देने के बाद अब जल्द ही मानसून के दिल्ली-एनसीआर पहुंचने की उम्मीद है। मानसून के अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग की ओर से जताया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून की ट्रफ रेखा धीरे-धीरे बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के दस्तक देने के साथ ही अगले कई दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) कई भविष्यवाणी गलत हो चुकी है। शनिवार और रविवार के बाद मानसून दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को आएगा, इसकी संभावना कम ही है। इस बीच मौसम विज्ञानियों ने प्रबल संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे या मंगलवार तक दिल्‍ली और उसके आसपास के इलाकों में मानसून पहुंच जाएगा, इसके बाद होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

वहीं, मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और इससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में मॉनसून के आगमन को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं। दरअसल, दक्षिण पश्चिम मानसून को दिल्ली सहित उत्तर भारत में 10 जुलाई तक दस्तक देना था, लेकिन सोमवार दोपहर तक ऐसा नहीं हुआ।

बता दें कि दिल्ली में पिछले 15 साल के दौरान इस बार मानसून सबसे ज्यादा देरी से पहुंच रहा है। इससे पहले 2012 में सात जुलाई को और 2006 में 9 जुलाई को राजधानी पहुंचा था। वहीं, 2002 में दिल्ली में 19 जुलाई को पहली बार मानसूनी बारिश हुई थी। दिल्ली में सबसे अधिक देरी से मानसून 1987 में 26 जुलाई को आया था।

 ये भी पढ़ेंः Delhi Metro यात्रियों को इस माह से देने जा रहा बड़ी राहत, पिंक व ग्रे लाइन पर एक साथ शुरू होगा परिचालन

chat bot
आपका साथी