प्रदर्शनी से जुटा धन होगा कैंसर अस्पताल को समर्पित

द ग्लोबल आर्ट कंफ्लूअंस की अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी से मिले धन को टाटा मेमाेरियल कैंसर हास्पिटल को समर्पित किया जाएगा। मुंबई में 25 सितंबर से आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में दिल्ली के पांच कलाकार शामिल हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:24 PM (IST)
प्रदर्शनी से जुटा धन होगा कैंसर अस्पताल को समर्पित
इस प्रदर्शनी में रतन टाटा का पोर्ट्रेट भी बनाया जाएगा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। "द ग्लोबल आर्ट कंफ्लूअंस' की अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी से मिले धन को टाटा मेमाेरियल कैंसर हास्पिटल को समर्पित किया जाएगा। मुंबई में 25 सितंबर से आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में दिल्ली के पांच कलाकार शामिल हैं। इसी तरह बहरीन व दुबई के कलाकार भी कैंसर के खिलाफ जंग में एक साथ आएंगे। इस प्रदर्शनी में रतन टाटा का पोर्ट्रेट भी बनाया जाएगा।

प्रदर्शनी की आयोजक व कलाकार डा. अंचल रोशनी अग्रवाल बताया कि यह कला प्रदर्शनी भूटान, अमेरिका, कनाडा व दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंच रही है। अंचल बरेली से हैं और कलाकारों और कला प्रेमियाें को एक मंच पर लाने की कोशिशों में जुटी हैं। दिल्ली के कलाकार आलपी कुमार, शैलेष सांगवी, रंजीत सरकार व पुलकेश मंडल है। वहीं, दिल्ली के सुरेश कुमार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। अग्रवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी में पत्रिका ग्लोबल आर्ट कंफ्लूअंस का विमोचन भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी