दिल्ली से चुराए गए मोबाइल का यूपी के बिजनौर में हो रहा था इस्तेमाल, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

पुलिस ने चार आरोपितों को अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। सभी से एक एक मोाबाइल पुलिस ने बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने अविनाश व धर्मवीर काे द्वारका नार्थ इलाके से तथा मो. खालिद व नफीश नामक आरोपित को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 05:24 PM (IST)
दिल्ली से चुराए गए मोबाइल का यूपी के बिजनौर में हो रहा था इस्तेमाल, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
आरोपितों का नाम माेनू, विकास, विनोद है।

नई दिल्ली [गौतम मिश्रा]। तकनीकी छानबीन से पुलिस मोबाइल चोरी के मामलों को सुलझाने में जुटी है। कुछ मामलों में तो दिल्ली से चुराए गए मोबाइल का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के बिजनौर में होता हुआ मिला। पुलिस ने तकनीकी छानबीन के दौरान प्राप्त लोकेशन के आधार पर बिजनौर से दो आरोपितों को पकड़ा।

पुलिस ने चार आरोपितों को अलग अलग मामलों में किया गिरफ्तार

कुल मिलाकर पुलिस ने चार आरोपितों को अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। सभी से एक एक मोाबाइल पुलिस ने बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने अविनाश व धर्मवीर काे द्वारका नार्थ इलाके से तथा मो. खालिद व नफीश नामक आरोपित को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया है। खालिद बिजनौर के पृथ्वीपुर व नफीस पीपलसना गांव का रहने वाला है।

हेड कांस्टेबल प्रवीण ने शुरू की थी तकनीकी छानबीन

वहीं एक अन्य मामले में द्वारका साउथ थाना पुलिस ने एक किशोर से मोबाइल लूट का मामला सुलझाते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। लूट की यह घटना छह अप्रैल की है। सुबह साढ़े दस बजे पीड़ित से तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में हेड कांस्टेबल प्रवीण ने तकनीकी छानबीन शुरू की। इसके बाद सेक्टर एक के चौकी प्रभारी अनुज यादव ने भी इस मामले में सहयोग दिया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि महावीर एंक्लेव के पास आरोपित आने वाले हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। आरोपितों का नाम माेनू, विकास, विनोद है।

chat bot
आपका साथी