यात्रियों से भरी मिनी बस में बदमाशों ने पहले किया झगड़ा किया, फिर की लूटपाट

झगड़ा बढ़ता देखकर अन्य सभी सवारियां बस से उतर गई। इसके बाद अगली लाल बत्ती पर तीनों आरोपित भी उतर गए। लेकिन इसी दौरान पीड़ित ने शोर मचा दिया। संयोग से कांस्टेबल हंसराज और हेड कांस्टेबल महीपाल वहीं नजदीक थे। चिल्लाने की आवाज सुनते ही बदमाशों को पकड़ लिया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:30 PM (IST)
यात्रियों से भरी मिनी बस में बदमाशों ने पहले किया झगड़ा किया, फिर की लूटपाट
पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा कर तीन में से दो आरोपितों को दबोचा।

नई दिल्ली, गौतम मिश्रा। यात्रियों से भरी मिनी बस में तीन युवकों ने पहले एक यात्री से झगड़ा किया, फिर उन्हें चाकू के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से वार भी किए। वारदात के बाद बदमाश बस से उतर कर भागने लगे। इस दौरान पीड़ित ने हिम्मत दिखाई और शोर मचा दिया। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा कर उनमें से दो को दबोच लिया। अब तीसरे की तलाश की जा रही है।

मामला द्वारका साउथ थाना क्षेत्र का है। पीड़ित सूरज 20 सितंबर को द्वारका सेक्टर-22 से उत्तम नगर जाने वाली मिनी बस में सफर कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक द्वारका कोर्ट स्टैंड के नजदीक बस में चढ़े। तीनों सूरज की सीट के पीछे आकर खड़े हो गए। इनमें से एक ने अपना हाथ सूरज की गर्दन के पास रखा। जब सूरज ने मना किया तो लड़के ने सूरज की टोपी उतार दी।

इस बात पर सूरज का युवकों से झगड़ा होने लगा। इसके बाद तीनों आरोपितों ने सूरज को पीटना शुरू कर दिया। आरोपितों ने सूरज से सभी सामान निकालने को कहा। सूरज के विरोध करने पर एक आरोपित ने चाकू निकाल लिया और सूरज पर तीन बार वार किए। घायल सूरज ने अपना पर्स उन्हें दे दिया।

झगड़ा बढ़ता देखकर अन्य सभी सवारियां बस से उतर गई। इसके बाद अगली लाल बत्ती पर तीनों आरोपित भी उतर गए। लेकिन इसी दौरान पीड़ित ने शोर मचा दिया। संयोग से कांस्टेबल हंसराज और हेड कांस्टेबल महीपाल वहीं नजदीक थे। चिल्लाने की आवाज सुतने ही दोनों मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आरोपितों का पीछा करते हुए विनोद कुमार उर्फ गुड्डू और अमित कुमार उर्फ भोला को दबोच लिया। अमित पर पहले भी चार मामले दर्ज हैं जबकि विनोद कुमार पर एक मामला दर्ज है।

chat bot
आपका साथी