Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें- मौसम का ताजा हाल

Delhi Weather Update मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद 20 अप्रैल को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 21 अप्रैल को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में तेज हवा चल सकती है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:00 AM (IST)
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें- मौसम का ताजा हाल
दिल्ली के कई इलाकों बारिश से गिरा तापमान

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी दिल्ली में हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को भी मौसम सुहावना है। हल्की धूप निकली है और हवा बह रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। शनिवार को कई जगहों पर हल्की बारिश से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नजफगढ़ में सबसे अधिक पांच मिलीमीटर, पालम में 3.8 मिलीमीटर, पीतमपुरा में 3.5 मिलीमीटर और आयानगर में 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दो दिन बाद हल्की बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद 20 अप्रैल को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 21 अप्रैल को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में तेज हवा चल सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें पिछले दिनों तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ गई थी। 

बता दें कि उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक हुई बर्फबारी और पंजाब के मैदानी इलाकों में हुई बारिश से मौसम में कुछ ठंडक बनी हुई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भी शनिवार को हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

chat bot
आपका साथी