Neha Kakkar: नहीं देखा होगा ऐसा दीवाना, मजदूरी करके बनवाया नेहा कक्कड़ के नाम का टैटू

Neha Kakkarवरुण ने नेहा के फोटो और उनके नाम के रंग-बिरंगे 10 से अधिक टैटू अपने शरीर पर बना रखे हैं। इसके साथ ही कमर पर नेहा का एक ऐसा चित्र भी बनवा रखा है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:26 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:21 AM (IST)
Neha Kakkar: नहीं देखा होगा ऐसा दीवाना, मजदूरी करके बनवाया नेहा कक्कड़ के नाम का टैटू
Neha Kakkar: नहीं देखा होगा ऐसा दीवाना, मजदूरी करके बनवाया नेहा कक्कड़ के नाम का टैटू

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Neha Kakkar: हर बॉलीवुड एक्टर और गायकों के अपने अलग-अलग तरह के फैन होते हैं, जो उनके लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। बॉलीवुड की गायिका नेहा कक्कड़ का भी एक ऐसा फैन है, जो दिल्ली में रहता है। उसने नेहा के फोटो और उनके नाम के रंग-बिरंगे 10 से अधिक टैटू अपने शरीर पर बना रखे हैं। इसके साथ ही कमर पर नेहा का एक ऐसा चित्र भी बनवा रखा है, जिसे बनवाने के लिए उसने मजदूरी तक की और रुपये कमाकर नेहा के नाम का टैटू बनवाया। कनॉट प्लेस में जॉब करने वाले वरुण दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रहते हैं।

वरुण का कहना है कि वे देश में नेहा के सबसे बड़े फैन हैं। इसके लिए उन्होंने अपने शरीर पर 10 से अधिक टैटू बनवा रखे हैं। साथ ही नेहा का नाम पूरे शरीर पर लिखवा रखा है। उन्होंने बताया कि वह अब तक दो बार नेहा से मिल चुके हैं। साथ ही नेहा के परिवार से भी मिल चुके हैं। वरुण का कहना है कि नेहा दिल्ली के उत्तम नगर स्थित कॉलोनी में रहती थी, जहां के स्कूल में उनकी पढ़ाई हुई है।

वरुण का कहना है कि वह नेहा के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए उत्तम नगर में दो माह तक किराये के मकान में रहे, जहां उन्हें के बारे में जानकारी मिली थी। उनका कहना है कि वह नेहा की हर छोटी-बड़ी बातें जानते हैं, जो उनके परिवार से पता चली है।

उन्होंने बताया कि वह देश में होने वाले नेहा के हर लाइव शो को देखने के लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि एक साल पहले इंदौर में नेहा का लाइव शो था, लेकिन उस शो में जाने के लिए उनके पास किराया नहीं था। ऐसे में वह रेल के शौचालय में बैठकर इंदौर तक गए और नेहा कक्कड़ से मिले थे।

chat bot
आपका साथी